होटल में जमा था जुआफड़ ,4 जुआड़ियों से 15 लाख 6 हजार रूपये जप्त,होटल मालिक फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:होटल के अंदर चल रहे जुआफड़ की सूचना पर पहुँची पुलिस ने 4 जुआड़ियों से 15 लाख 6 हजार रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है,तो वहीं होटल मालिक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कायर्वाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  राजेश्वरी कौरव के मागर् दशर्न में थाना पनागर की टीम द्वारा 4 जुआड़ियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 15 लाख 6 हजार रूपये जप्त किये गये है।

यह है मामला 

थाना प्रभारी पनागर डीएसपी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि दिनाॅक 22-08-2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि भाग्यश्री होटल में कमरा नम्बर 114 में जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर पर भाग्यश्री होटल में दबिश दी गई होटल के कमरा नम्बर 114 खुलवाया जिसमें 4 व्यक्ति ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते मिले जो पुलिस को देखकर पीछे के दरवाजे से भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर जुआड़ियों ने अपने नाम क्रमशः शुभम पटेल उम्र 30 वषर् निवासी ग्राम कोदसा थाना करेली जिला नरसिंहपुर, सुनील चैरसिया उम्र 45 वषर् निवासी गांधीग्राम बुढ़ागर बस स्टेण्ड के पास गोसलपुर, हनीफ खान उम्र 32 वषर् निवासी नरसिंवाडर् ब्रिज के पास करेली जिला नरसिंहपुर, मोहन लाल चैरसिया उम्र 68 वषर् निवासी गांधीग्राम बुढ़ागर बस स्टेण्ड के पास गोसलपुर बताया जुआड़ियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते तथा 15 लाख 6 हजार रूपये जप्त किये गये। भाग्यश्री होटल के मालिक संतोष कुमार बिलौहा उम्र 48 वषर् निवासी ग्राम उदुर्आ खुदर् थाना पनागर के द्वारा जुआड़ियों को जुआ खेलने के लिये कमरा देकर जुआ खिलवाना पाये जाने से जुआड़ियों एवं होटल मालिक के विरूद्ध धारा 3/4 जुआ एक्ट के तहत कायर्वाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका:जुआड़ियों को ताश पत्तों पर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ते हुये जुआड़ियों से 15 लाख 6 हजार जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी  विपिन बिहारी सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसनेही पटेल, रजनीश भदोरिया, मुकेश उपाध्याय, आरक्षक अनुपम त्रिपाठी, सरोज, सचिन श्रीवास, राजेन्द्र पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें