मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने मझगवां में निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण


सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम पंचायत मझगवां में करीब 37 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माणाधीन भवन को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मझगवां सरपंच बुद्धूलाल यादव ने गांव में अतिक्रमण की समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हल्का पटवारी नितिन पटेल को अतिक्रमण का परीक्षण कर तत्काल हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
किसानों की खाद समस्या पर सोसायटी से जुड़ने की अपील-
निरिक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से कलेक्टर ने सोसायटी का सदस्य बनने और सोसायटी से जुड़ने के बाद मिलने वाले फायदों की जानकारी देते हुए कहा की ,इससे उन्हें उर्वरक सहित शासन की विभिन्न कृषि सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा,जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर,एसडीएम प्रदीप मिश्रा, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































