मझगवाँ में अतिक्रमण दल के साथ गालीगलौच,जेसीबी का टैंक तोड़ा,पंचायत भवन में घुसकर तोड़फोड़

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:मझगवाँ में अतिक्रमण हटाने गए अतिक्रमण दल को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा,अतिक्रमण दल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुँची जेसीबी मशीन देखकर कब्जाधारी आक्रोशित हो गए और गलीगलोच करते हुए  जेसीबी मशीन का टैंक तोड़ दिया इतना ही नहीँ  पंचायत भवन में घुसकर तोड़फोड़ की गई ।वहीँ पंचायत सचिव की  शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझगवंा में  दिनंाक 19-8-26 की शाम आशीष दुबे उम्र 41 वषर् सचिव ग्राम पंचायत मझगवां ने लिखित शिकायत की कि वह ग्राम पंचायत मझगवां में सचिव है ग्राम पंचायत भवन के सामने शासकीय भूमि खसरा 1248 कुल रकवा 2.5 हेक्टेयर जमीन है जो कि ग्राम पंचायत मझगवां कि उक्त जमीन कुछ भाग में आरोपी इंदल वंशकार, गनी वंशकार, राकेश वंशकार तीनों कब्जा हटाने करके कच्ची झोपड़ी बना लिये हैं जो गांव वालों ने कब्जा हटाने के लिये  तहसीलदार सिहोरा को आवेदन किया था, जो दिनाॅक 18-8-26 को दोपहर डेढ बजे तहसीलदार  रिपुदमन सिंह, आरआई  अमित मोहन सरोते वं पटवारी जुगल किशोर एवं पकंज तथा वह अतिक्रमण हटाने आये थे ,पूवर् मे बेदखली का नोटिस भी दिया गया था उसके एवं सरपंच तथा शासन के द्वारा शांति पूवर्क जेसीबी मशीन एमपी 20 एए 1923 से कब्जा हटवाया जा रहा था तभी चंदन वंशकार, खिल्लो बाई, राकेश एवं मदन की पत्नि चारों उसे एवं कब्जा हटाने वालों को गालीगलौज करते हुये कब्जा हटाने से रोका जाने लगा तथा शासकीय कायर् मे बाधा उत्पन्न करते हुये जेसीबी का डीजल टैंक तोडकर लगभग 40 हजार रूपये का नुकसान किये तथा हम लोगों को भय दिखाकर भगा दिये। हम लोग पंचायत भवन आये तो पंचायत भवन आकर सीसीटीव्ही कैमरा एवं सचिव के कमरे मे रखा डीबीआर व प्लास्टिक की कुसिर्या भी तोड दिये।वहीँ शिकायत पर आरोपी चंदन वंशकार, खिल्लो बाई, राकेश एवं मदन की पत्नि सभी निवासी मझगवाॅ के विरूद्ध धारा 296 बी, 132, 221, 324(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें