सिहोरा में किसान और मझौली में फाँसी पर झूला मिला युवक


जबलपुर:सिहोरा में एक किसान ने खेत मे लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं मझौली में घर के अंदर ही एक युवक फाँसी पर झूलता मिला,मामला दो अलग -अलग थाना क्षेत्र के है वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शवों को पीएम के लिए भेज मामले की जांच सुरु कर दी है।
आम के पेड़ से लटका मिला शव
पहला मामला थाना सिहोरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 16-8-26 को ग्राम बैहर कला में एक व्यक्ति द्वारा पेड़ की डाल से फासी लगाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को रामजी लोधी उम्र 55 वषर् निवासी ग्राम उमरधा ने बताया वह खेती किसानी करता है आज सुबह लगभग 10-30 बजे उसे सूचना मिली कि उसके जीजा वीरेन्द्र लोधी बैहरकला सिहोरा ने फासी लगा ली है, वह बैहरकला सिहोराग पहॅुचा जहाँ पर उसके जीजा आम के पेड़ की डाल से तात की रस्सी से फासी लगाकर मृत अवस्था में लटके हुये थे जीजा दिनंाक 15-8-26 को सिहोरा आये थे। सूचना पर पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
युवक ने फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या
वहीं दूसरा मामला थाना मझौली का है जहाँ पर दिनांक 16-8-26 को प्रकाश चंद्र झारिया उम्र 49 वषर् निवासी ग्राम खाण्ड ने सूचना दी कि वह ग्राम कोटवार है आज शाम लगभग 4-30 बजे अपने खेत में काम कर रहा था तभी गांव के गिरधारी पटेल ने उसे फोन कर बताया कि गावं के बिनोद झारिया का बेटा राजा झारिया अपने घर पर फासी लगा लिया है,वहां से विनोद झारिया के घर जाकर देखा काफी भीड़ लगी थी बिनोद पटेल का बेटा राजा झारिया अपने घर के कमरे छत में लगे कुंदा में नायलोन की रस्सी से फासी लगाकर लटका था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी।वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने मगर् कायम कर मामले की जांच सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































