लोकायुक्त को देखते ही बिद्युत इंजीनियर सहित लाईनमैन की बत्ती गुल,12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार


जबलपुर: लोकायुक्त ने कार्यवाही करते हुए बिद्युत इंजीनियर सहित लाईनमैन को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोपियों द्वारा स्थाई बिजली कनेक्शन देने की एवज में 15 हजार रुपये घूस की मांग की जा रही थी।
स्थाई बिजली कनेक्शन देने,मांग रहे थे 15 हजार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक मुकेश कुमार यादव निवासी जमुनिया तहसील कटंगी जिला जबलपुर को अपनी कृषि भूमि में मोटर चलाने हेतु 3 एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन चाहिए था। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदक ने कनिष्ठ /सहायक अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटंगी, जिला जबलपुर में आवेदन दिया था। 3 एचपी के स्थाई विद्युत कनेक्शन के लिए कटंगी कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे तथा लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला के द्वारा आवेदक से ₹15000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान ही आरोपीगण ₹12000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए थे। आरोपियों को आज 17 अगस्त को 12000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) एवं 61 ( 2) बी एन एस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीं ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक शशि कला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































