खितौला बस स्टेंड सहित कालोनियों में घरों के अंदर घुसा पानी


जबलपुर/सिहोरा:औसत से कम बर्षा ने भी नगर के गन्दे एंव बरसाती पानी निकासी की पोल- खोल कर रख दी है।तो वहीं यदि मानसून पूरी तरह सक्रिय होता और सावन अपने पूरे शवाब के साथ बरसता तो नगर का शायद ही कोई कोना होता जो जलमग्न होने से बच पाता। लोगों का कहना है की नगर की पालक संस्था हमेशा पानी निकासी की समस्या निराकरण हेतु बडे़ -बडे़ नाला निर्माण का दावा तो करती है लेकिन पानी निकासी की जमीनी हकीकत तसवीरें बया कर रहीं हैं।रविवार को सुबह से हुई तेज बारिश के कारण सिहोरा नगर सहित उपनगर खितौला में अनेक स्थानों पर जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिस का पानी गलियों में जमा होने के साथ-साथ कई घरों के अंदर तक पहुंच गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अनेक वार्डो में जल प्लावन
आदिवासी कन्या छात्रावास के सामने निर्मित कथित माडल रोड की इंजिनीरिंग के चलते छात्रावास परिसर में लगभग दो फुट पानी भर गया हालाकि छात्रावास अधिक्षका द्वय की सक्रियता के चलते नगर पालिका के सहयोग से जे सी बी मशीन से पानी निकासी कराई गई पार्षद लीला सुप्पी बर्मन का कहना है की छात्रावास एंव वेयरहाउस के बीच संक्रीण नाली होने के कारण नाली चोक है जिसकी शिकायत अनेकों बार नगर पालिका में की जा चुकी है।कुररिया शाला से व्हाय नाला तक नाली निर्माण न होने से वार्ड नं.10 के अधिकांश हिस्सा थोड़ी सी बरसात में जलमग्न हो जाता है। इसी प्रकार इसी रोड के दूसरी तरफ वार्ड नं.11 में नाली न होने के कारण सारा का सारा पानी निर्माणाधीन पार्क से होते हुए रामसिंह पटैल ,तिलक वैरागी की गली से वहता रहता है जिसके चलते जल प्लावन की स्थिती निर्मित होती है।उपनगर खितोला के बस स्टेण्ड सहित वार्ड नं.12 में पानी निकासी न होने के कारण कई घरों दुकानों में पानी भर गया।रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म न.01 के पास वाले उद्यान के समीप आवासीय कालोनी भी जलमग्न हो गए ।मिस्पा मिशन रोड़ में सड़क ऊंची करने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ा।

24 घंटे में हुई 2 इंच बर्षा
विदित हो पिछले 24घन्टो में हुई लगभग दो इन्च बर्षा के बाद इस मानसून सत्र का आकंड़ा 23 ईंच हो गया है।हालांकि गत बर्ष आज दिनांक तक सिहोरा में 27 इंच बर्षा दर्ज की गई थी जिससे अभी वारिश का आकंड़ा 4 इंच कम है।
बर्षा पूर्व इंतजाम न करने से उपजा आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका के पास सफाई कर्मचारियों का भारी भरकम अमला है लेकिन निगरानी के अभाव में नालियों की सतह से सफाई नहीं कराई जाती तीन फुट गहरी नाली मलवे के कारण 6 इंच गहरी नहीं बची है जिसके कारण जलप्लावन की समस्या निर्मित होती है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान हर वर्ष जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा नालियों की सफाई और जल निकासी तंत्र को दुरुस्त करने की मांग की है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।






































































