सिहोरा में आन, बान और शान से लहराया तिरंगा,रिमझिम बारिश के बीच बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा,जिले की सिहोरा तहसील में 15 अगस्त की सुबह से रुक -रुक कर बारिश हो रही थी हलाकि बारिश के बाद भी नियत समय पर ही सभी जगहों पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम सम्पन्न हुए,बारिश के बीच भी  उत्साह और हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।तो वहीं रिमझिम बारिश के बीच ही बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों पर सुंदर प्रस्तुति दी गई।

 

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

सिहोरा में देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह ध्वजारोहण किये गए। रिमझिम फुहारों के बीच आजादी का जश्न मनाने के लिए बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था वे तिरंगा साथ में लेकर ही स्कूल पहुंचे।सिहोरा खितौला के साथ सभी ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय आशासकीय स्कूल भवनों के साथ नगर पालिका में अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दुबे,जनपद पंचायत में अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में एसडीएम ज्योति परस्ते,उपपंजीयक कार्यालय में आर बी सिंह,वनपरिक्षेत्र कार्यालय में एसडीओ उर्मिला मरकाम,ग्राम पंचायत झांसी में सरपंच भावना प्रिंस उपाध्याय,शासकीय श्यामसुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजा मोर ने अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मनोज श्रीवास्तव ने की, शासकीय लालचंद उ मा वि खितौला में प्राचार्य निधी दुबे ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्टेडियम में

नगर के अरुणाभ घोस स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री जनपद पंचायत अध्यक्ष के मुख्यातिथ्य एंव नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया जहां जनपद अध्यक्ष ने ध्वाजारोहण किया,गुब्बारे छोड़े सयुक्त परेड ध्वज सलामी ली एंव मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन किया इसके बाद क्षेत्र के अमर शहीदों के परिजनों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखा देशभक्ति का जज्बा

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मिस्पा मिशन स्कूल,यशोदा बाई कन्या खितौला,शालेम स्कूल,शिक्षा प्रचारक समिति स्कूल,शासकीय कन्या शाला,मारथोमा ग्रांम ज्योति स्कुल,जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल,विष्णु दत्त सांदीपनि विद्यालय,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हिन्दी स्कूल,सीपी मेमोरियल स्कुल,सरस्वती विद्यालय, शासकीय एकीकृत मां शाला खितौला के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।अंत में अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में किसी न किसी रुप में अपना योगदान देने वालो के साथ आयोजन में प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भेटकर सम्मानित किया गया। संचालन शिक्षक संदीप सोनी ने किया।इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी,कर्मचारी,गणमान्य नागरिक,स्कुलो के बच्चे बडी संख्या में उपस्थित रहे।

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे आयोजन वायुसेना के सेवानिवृत्त सार्जेट गुरुदयाल कनौजिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। ध्वजारोहण महावीर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष किशन जनवानी ने किया। इस अवसर पर डॉ आनंद मोहन जैन,व्यवस्थापक अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, आलोक जैन,विनय जैन,सतीश पटेल,सारिका साहू,साधना साहू,कृष्णा सरावगी आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन प्राचार्य बिनोद गर्ग ने किया।

विधायक कार्यालय सिहोरा में ध्वजारोहण

विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे,जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,राजेश दाहिया,अनुपम सराफ,किशन जानवानी,सतीश पटेल,पार्षद गौरादेवी विश्वकर्मा
,लीला बर्मन,रीता शुक्ला,बेबी विनय पाल,ज्योति चक्रवर्ती सारिका साहू,सुग्रीव श्रीवास,रत्नेश दुबे,अशोक चौधरी आदि उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें