प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन मे आदिवासी समुदाय का है अहम योगदान

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को तेवरी में विशाल जनसमूह के सहयोग से रैली का आयोजन के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, अधिकारों एवं सामाजिक योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।साथ ही कार्यक्रम में आदिवासी समाज और अन्य वर्गों के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं का सम्मान और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट जनों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ में आदिवासी छात्र/छात्राओं के द्वारा गोंडी गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अवसर सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय पटेल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद पंचायत सदस्य सिंघई कमलेश कुमार जैन, लखन उपाध्याय, उत्तरा बाई, विनीता भूमियां, सुलोचना सिंह एवं आलम सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग युवाजन सेवा समिति अध्यक्ष बसंत जायसवाल, संयोजक बलवीर सिंह ठाकुर, सहसंयोजक बैजनाथ भुमिया छात्र सभा समिति अध्यक्ष श्रेयांश गुप्ता,मयंक चौबे का सहयोग रहा। समिति से जन अभियान परिषद के ब्लॉक कॉर्डिनेटर अरविंद शाह, सचिव रामशरण जायसवाल,प्रशांत जैन,दिनेश झारिया,संतोष सोनी,मनोज गुप्ता,संतोष झारिया,संजय कुशवाहा,सुरेंद्र झारिया,राकेश रैदास व अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक महेंद्र सिंह ने किया। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन बलवीर सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि विजय पटेल विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति संरक्षण में उनके योगदान को रेखांकित किया।एनजीओ डायरेक्टर विनीता भूमिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चो की शिक्षा और नशा मुक्त अभियान से जुड़कर अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में यशराज सिंह,युवराज सिंह,चैन सिंह, द्विवेदु यादव,आदर्श सिंह,इंद्रजीत सिंह,अभिलाष चक्रवर्ती,वीरेंद्र परस्ते,दिनेश सिंह,ओमप्रताप सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

स्लीमनाबाद मे भी धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस 

विश्व आदिवासी दिवस स्लीमनाबाद मे भी धूमधाम से मनाया गया!आदिवासी समुदाय के द्वारा कोहका मोड़ से विशाल रैली निकाली गईं जो तिराहा, मुख्य बस्ती होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची!रैली मे भगवान बिरसा मुंडा की जयघोष हो रही थी!
आयोजित कार्यक्रम मे वक्ताओं के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला गया!
कहा गया कि विश्व आदिवासी दिवस मनाने के पीछे आदिवासी समुदायो के द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यों काप्रचार -प्रसार था!प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन मे आदिवासी समुदाय का विशेष योगदान है!भगवान बिरसा मुंडा हमेशा जमीन से जुड़े लोगो के उत्थान के लिए एक अग्रदूत के रूप मे कार्य किया!जिन्हे इन्ही कार्यों के कारण जनमानस मे भगवान उपाधि दी गईं!इस दौरान बड़ी संख्या लोगो की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें