दलदल मे तब्दील बिचुआ से छितवारा मार्ग,स्कूली बच्चों को आवागमन हो रहा दुशवार

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :,आजादी के 78 वर्षो के बाद भी अभी ग्रामीण अंचलो मे मूलभूत सुविधाओं की दरकार बनी हुई है!सड़क, पानी, बिजली ओर शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओ से ग्रामीण अंचलो की तकदीर बदलाने का ढिढोरा तों सरकार पीटती है लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ ओर है!
ताज़ा स्थिति वर्षा काल मे स्लीमनाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम बिचुआ मे देखने को मिल रही है!वर्षा काल मे बिचुआ से छितवारा मार्ग कीचड़ मे तब्दील हो गया है!जिससे आवागमन करना दुशवार हो गया है!सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है!विद्यार्थियों को कीचड़ से सरोबोर मार्ग से स्कूल जाना पड़ता है!जिससे विद्यार्थियों की कभी कभी यूनिफार्म भी कीचड़ मे गंदी हो जाती है!ग्रामीणों का कहना है कि तेवरी से बिचुआ तक पक्का मार्ग है!लेकिन बिचुआ से छितवारा तक कच्चा मार्ग है!उक्त मार्ग पक्का न बनने के कारण बरसात के मौसम मे कच्चा मार्ग दलदल मे तब्दील हो जाता है, जिससे राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को आवागमन करने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है!इसके साथ ही मार्ग के दोनों ओर रहवासी क्षेत्र है!मार्ग मे कीचड़ एकत्रित हो जाने ओर जलभराव की स्थिति से मच्छर पनपते है जिससे रहवासियों को मौसमी बीमारियां भी हो जाती है!

चुनावी वादा नहीं होता पूरा 

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते है ओर बड़ी बड़ी बाते करते है!उनसे उक्त मार्ग को पक्का मार्ग बनाने कई बार मांग कि गईं!नेताओं द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि पक्का मार्ग जल्द बन जायेगा लेकिन चुनाव के बाद सब वादे नेता भूल जाते है!जिस कारण अभी भी उक्त 2 से 3 किलोमीटर मार्ग कच्चा है!जिस कारण वर्षाकाल मे आवागमन करना मुसीबतो से भरा होता है!
वर्षाकाल मे वाहन चालकों के साथ स्कूली बच्चें भी कीचड़ मे फिसल कर गिर जाते है, जिससे उन्हें चोट लग जाती है!
जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियो से भी पक्के मार्ग बनानी की मांग की जा चुकी है, लेकिन किसी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है!ग्रामीणों ने उक्त मार्ग को पक्का मार्ग बनाने की मांग कलेक्टर से की है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें