बिजली बिल उपभोक्ताओं ने नहीं किया जमा तों गाँवों को काटी गईं बिजली, मोहल्लों मे छाया अंधेरा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मुख्य अभियंता के द्वारा हाल ही मे विद्युत विभाग की समीक्षा की जिसमें उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी!ओर बकाया राशि वसूली मे तेजी लाने के निर्देश दिए थे!मुख्य अभियंता के आदेश के बाद स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने विद्युतटीम गठित कर फील्ड मे उतरे जहाँ बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने ताबड़तोड़ कार्रवाई की गईं !
स्लीमनाबाद के शांतिनगर मोहल्ला मे 25 केव्ही ट्रांसफॉर्मरकी बकाया राशि 5 लाख 48 हजार, तिहारी आनंदपुर मे 25 केव्ही की बकाया राशि 5 लाख 77 हजार,भूला मे 25 केव्ही की बकाया राशि 1लाख 50 हजार होने के कारण ट्रान्सफॉर्मर को बंद किया गया। जिस कारण रात अंधेरे मे गुजारनी पड़ी!सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने बताया कि 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं की राशि जमा होने पर ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई चालू की जाएगी!
चोरी की बिजली से हो रहे थे घर रोशन –
विद्युत विभाग की टीम ने ग्राम मटवारा मे भी चेकिंग अभियान चलाया!विद्युत चेकिंग अभियान ऐसा कि विद्युत टीम लोगो के घरों मे छत पर चढ़कर चोरी की बिजली पकड़ी!ग्राम मटवारा मे चोरी की बिजली पर आठ लोग ब्रजमोहन विश्वकर्मा, सूरज हल्दकार, शकुन बाई हल्दकार,संतकुमार पटेल,लल्लू यादव, रामाधार हल्दकार, राममिलन विश्वकर्मा, इंद्रासन हल्दकार के खिलाफ कार्रवाई की गईं!सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने कहा कि सभी उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा करें!यदि बिजली की कोई समस्या हो रही है तों उसकी जानकारी दे निदान किया जायेगा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















