24 छात्र-छात्राओं को मिले स्वर्ण पदक

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,शासकीय पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, में पंडित लज्जा शंकर झा की 153वीं जयंती के अवसर पर स्वर्ण पदक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं डॉ. नवीन शर्मा (डायरेक्टर, साउथ एशिया प्रोग्राम) ने की।समारोह में हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 16 छात्रवृत्तियां वितरित की गईं। विद्यालय के नीट परीक्षा 2026 में सफल छात्र ओम चौकसे को मॉडेलियन 90 की ओर से 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं हाई स्कूल परीक्षा 2026 की प्रावीण्य सूची में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा श्रेया झा को भी 25 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार परिहार, कीरत सिंह केवर, सतीश उपाध्याय, के.के. चौबे एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें