आत्महत्या के लिये उत्प्ररित करने वाली चाची सास,चचेरा देवर,चचेरी ननद गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:एक महिला के जहर सेवन करने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला केण्ट थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केण्ट थाना में दिनंाक 18-6-26 को नेशनल अस्पताल में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को जावेद घोषी उम्र 40 वषर् निवासी एपीएन स्कूल के सामने सदर केण्ट ने बताया कि दिनंाक 17-6-26 की शाम लगभग 6-30 बजे वह जीसीएफ फैक्ट्री में काम कर रहा था उसकी पत्नी शमा परवीन ने फोन पर बताया कि चाची नजमा एवं चचेरी बहन अमरीन उस पर गलत इल्जाम लगा रहे हैं मैं जहर खा लूंगी तुम बच्चे सम्भाल लेना तथा जल्दी घर आने के लिये कहा, वह शाम लगभग 7-30 बजे घर वापस आया उसकी पत्नी शमा घर पर नहीं थी उसके छोटे भाई शाहिद ने फोन पर बताया कि भाभी शमा ने जहर खा लिया है जिन्हें उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर आये, वह विक्टोरिया अस्पताल पहॅुचा वहां से पत्नी को नेशनल अस्पताल लाये जहां पत्नी शमा परवीन उम्र 35 वषर् की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार 

वहीं दौरान मगर् जांच मृतिका शमा परवीन के पति जावेद घोसी एवं माता पिता के कथन लेख किये गये जिन्हौंने अपने कथन में बताया कि दिनांक 17-6-26 को दोपहर लगभग 12 बजे शमा परवीन अपने घर के सामने में अतिक्रमण में हटाई गई दीवार से गिरी ईंट उठाने गयी थी जो पड़ौस में रहने वाली चाची सास नजमा द्वारा शमा परवीन को लगातार अलग अलग जगह से ईंटा उठाने से मना किये जाने के कारण दोनेां में बहस होने लगी तभी नजमा की बेटी अमरीन भी अपनी माॅ का पक्ष लेकर शमा परवीन के चरित्र के बारे में अपशब्द बोलकर मानसिक रूप से आघात पहॅुचाई इसी बात को लेकर नजमा के बेटे सद्दाम, पति जावेद, दोनों बहन नरगिस एवं सोनम उफर् साहिल परवीन को फोन कर बतायी थी तो सद्दाम द्वारा शमा परवीन को बोला गया कि तू मरती है तो मर जा तेरे जैसे बहुत देखे हैं इसी बात से छुब्ध होकर शमा परवीन द्वारा आवेश में आकर घर से बाहर जाकर जहरीली वस्तु का सेवन कर ली । सद्दाम घोषी द्वारा शमा परवीन केा उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लेकर गया जहां से नेशनल अस्पताल में भतीर् कराया था जहाॅ दौरान उपचार के शमा परवीन की मृत्यु हो गयी थी। शमा परवीन को आत्महत्या के लिये उकसाने के कारण जहरीली पदाथर् खाने से मृत्यु होने से आरोपी सद्दाम घोषी, नजमा घोषी, अमरीन घोषी के विरूद्ध धारा 108, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तीनो आरोपी सद्दाम घोषी उम्र 33 वषर्, अमरीन घोषी उम्र 36 वषर्, नजमा घोषी उम्र 57 वषर् सभी निवासी मोदीबाड़ा सदर केण्ट को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें