समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कम वर्षा से फसलों पर पड़े प्रभाव की जानकारी संकलित करने के निर्देश कृषि अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने वर्षाकाल के दौरान जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सर्पदंश की वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी। कलेक्टर श्री सिंह आज सोमवार को समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्टर नीता राठौर एवं रविशंकर राय, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण का ब्यौरा लिया तथा किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद के वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की समीक्षा भी की तथा अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिहाज से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।श्री सिंह ने वर्षाकाल के दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जल प्लावन की स्थिति से निपटने किये गये इंतेजामों की समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं में सर्पदंश की वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि इसकी जानकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को भी होनी चाहिए, ताकि सर्पदंश के प्रकरण में मरीज को समय पर वैक्सीन मिल सके।कलेक्टर ने समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों का ब्यौरा भी लिया तथा उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। श्री सिंह ने जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय स्कूलों में प्रवेश की जानकारी ली तथा पाठ्यपुस्तक के वितरण का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजागर योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण में गति लाने के निर्देश दिये।श्री सिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा भी की तथा लंबित शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण आवेदकों की संतुष्टि के साथ ही किया जाये। कलेक्टर ने लोक सेवा प्रदाय की गारंटी के तहत आने वाले सभी आवेदनों का निराकरण तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री सिंह ने 21 जून को योग दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति की उपस्थिति में गैरिसन ग्राउंड सदर में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की सराहना की तथा प्रशंसा पत्र प्रदान किये।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














