9 जुलाई को जबलपुर आयेगा छठवां राज्य वित्त आयोग

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, छठवां राज्य वित्त आयोग 9 जुलाई को जबलपुर प्रवास पर रहेगा। आयोग की जबलपुर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी।कार्यक्रम के अनुसार छठवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष  जयभान सिंह पवैया की उपस्थिति में आयोग की 9 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सर्किट हाउस में जबलपुर जिले के मंत्रीगण, सांसद, विधायकगण, महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ बैठक होगी। बैठक में नगरीय एवं पंचायती राज संस्थाओं की वित्तीय स्थिति पर सुझाव और चर्चा की जाएगी।आयोग की दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग के सभी कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, नगर पालिका एवं नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इस बैठक के बाद आयोग द्वारा किसी प्रकल्प का निरीक्षण भी किया जायेगा।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें