रेलवे अधिकारी पर पत्नी ने लगाये गम्भीर आरोप,अवैध सबंध की बात पूछने पर करता था प्रताड़ित 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :रेलवे के एक अधिकारी की पत्नी ने रेलवे अधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है,पत्नी का आरोप है की अवैध सबंध की बात पूछने पति उसे प्रताड़ित करता था,साथ ही जब महिला ने गले मे दर्द की बात अपने पति को बताई तो पति ने जबरन उसे नींद की गोलियां खिला दी,फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन में दिनंाक 1-7-26 को श्रीमति आरती रजक उम्र 38 वषर् निवासी भसीन रेसीडेंसी सिविल लाईन ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसकी दिनंाक 1-12-2016 को सामाजिक रीति रिवाज से वीर सिंह बुंदेला निवासी कंलसी का बगीचा झांसी उत्तर प्रदेश के साथ हुयी थी उसकी कोई संतान नही है उसके पति रेल्वे में नौकरी करते है। लगभग 5 वषर् पति के साथ कटनी में रहती थी पति को स्थानंातरण जबलपुर होने से जबलपुर में रहने लगे उसके पति वतर्मान में रेल्वे में डिप्टी सीटीआई में कायर्रत हैं शादी के बाद से पति कोई सामान लेकर नहीं आयी कहकर उसके साथ विवाद कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते पति के साथ जेठानी के साथ अवैध संबंध हैं जिसके संबंध में पति से पूछा तो पति ने उसके साथ मारपीट की। दिनांक 29-6-26 की शाम लगभग 7 बजे पति किसी महिला से फोन पर बात कर रहे थे पूछने पर विवाद किये उसने कहा कि उसके गले में ददर् है तो पति ने गुस्से में उसके नींद की गोलियंा जबरदस्ती खिला दी उसने विरोध किया तो नहीं माने, नीदं की गोलियों के कारण उसे चक्कर आने से उसने 112 पर काॅल कर सूचना दी पुलिस के आने के बाद पति उसे रेल्वे अस्पताल ले गये जहां से रेफर करने के बाद ओमेगा अस्पताल में भतीर् किये थे दिनंाक 30-6-26 को उसे होश आया उसने घटना की जानकारी अपने भाई मनोज रजक को दी। वह अपने घर आयी वहां पर जेठ कुंवर सिंह बुंदेला एवं नंदोई संजय कुमार दोनों ने पुलिस कायर्वाही करने पर धमकी दी।वहीं रिपेाटर् पर धारा 85, 123, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें