यहां बिक रहीं थीं पूमा कम्पनी की नकली चपल्ले,2 होलसेलर दुकान मालिकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:पूमा कम्पनी के नाम का उपयोग कर नकली स्लाईडरर्स (चप्पल) बेचने वाले 2 होलसेलर दुकान मालिकों के विरूद्ध पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए 592 जोडी नकली स्लाईडर्स चप्पल कीमती लगभग 1 लाख 77 हजार 600 रूपये की जप्त करते हुए कार्यवाही की है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एल्यूडिकेशन एडवोकेट एण्ड सॉलिसिटर्स लॉ फार्म पता गोनेका अपार्टमेंट बेस्ट पंजाबी बाग न्यू दिल्ली जांच अधिकारी  मयंक शर्मा निवासी सावरिया नगर इंदौर ने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) से लिखित शिकायत की थी की कोतवाली क्षेत्र में फुटवेयर दुकानों पर पूमा कम्पनी के नाम पर नकली स्लाईडर्स (चप्पल) विक्रय करते हुये पूमा कम्पनी के नाम का प्रयोग कर उनका नाम खराब करते हुये नकली स्लाईडर्स (चप्पल) बेचकर धोखा कर रहे हैं।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा तस्दीक कराते हुये वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली  मानस द्विवेदी द्वारा दिनांक 30-6-26 को टीम को हमराह लेकर तुलाराम चौक स्थित मैडम फुटवेयर लेडिस फैंसी चप्पल एवं फुटवेयर के होल सेलर विक्रेता एवं आर.के. फुटवेयर होल सेलर विक्रेता की दुकान जामा मस्जिद के पीछे अंधेरदेव में दबिश देते हुये दोनों दुकानों की तलाशी लेने पर मैडम फुटवेयर लेडिस फैंसी चप्पल एवं फुटवेयर के होल सेलर दुकान के अंदर से दुकान मालिक पंकज खत्री उम्र 33 वर्ष निवासी पूर्वी बेलबाग घमापुर चौक बेलबाग के कब्जे से पूमा कम्पनी की हुबहू दिखने वाली नकली स्लाईडर्स(चप्पल) 284 जोड़ी तथा आर.के.फुटवेयर शॉप नम्बर 226 जामा मस्जिद के पीछे अंधेरदेव के होलसेलर की दुकान के अंदर दुकान मालिक आवेद अली उम्र 50 वर्ष निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड आनंद नगर गोहलपुर के कब्जे से पूमा कम्पनी की हुबहू दिखने वाली नकली स्लाईडर्स (चप्पल) 308 जोडी रखी मिली ।दोनों दुकान के होल सेलर पंकज खत्री एवं आवेद अली के कब्जे कुल 592 जोड़ी नकली स्लाईडर्स चप्पल कीमती लगभग 1 लाख 77 हजार 600 रूपये की जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 51, 63 कॉपीराइट अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें