ट्रेवलर वाहन से समारोह स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री, ईधन बचाने का दिया संदेश

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:जबलपुर प्रवास पर आये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज एक अलग अंदाज देखने मिला। मुख्यमंत्री डॉ यादव ईंधन बचाने का संदेश देने डुमना एयरपोर्ट से अपनी पूरी टीम के साथ एक ‘ट्रैवलर’ वाहन में बैठकर मानस भवन पहुँचे, जहाँ वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह में शामिल हुये।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ ट्रेवलर वाहन से लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद  आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पांडे एवं  नीरज सिंह, जेडीए अध्यक्ष  संदीप जैन, जेडीए उपाध्यक्ष  प्रशांत केशरवानी, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष  अखिलेश जैन, भाजपा के दिव्‍यांगजन प्रकोष्‍ठ के प्रदेश अध्‍यक्ष  संदीप रजक, नगर अध्यक्ष  रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष (ग्रामीण)  राजकुमार पटेल, पूर्व मंत्री  शरद जैन,  पंकज दुबे भी समारोह स्थल पहुंचे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें