23 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जानी है पोलियो की दवा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– बहोरीबंद विकासखण्ड मैं पल्स पोलियो अभियान का आगाज रविवार यानि 28 जून से हो गया।अभियान के तहत पहले दिन रविवार को बूथ स्तरों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।सुबह से लेकर देर शाम तक पोलियो की दवा पिलाने का क्रम जारी रहा।बहोरीबंद विकासखण्ड मैं पल्स पोलियो अभियान के लिए 280 बूथ बनाये गए ओर 35 सुपरवाइजर मानिटरिंग करेंगे!
चिकित्सा अधिकारी ने किया शुभारंभ
स्लीमनाबाद मैं चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे द्वारा रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ बच्चों को दवा पिलाकर की।साथ ही सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को अभिभावक पोलियो की खुराक आवश्य पिलाये।हमारा लक्ष्य यही है कि कोई बच्चा छूट न पाए, हर बच्चें को पोलियो की दवा पिलाई जाये!
इस दौरान सुपररवाइजर शिव ठाकुर, आशा कार्यकर्ता आभा दुबे उपस्थित रही!
23 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
बीएमओ डॉ आनंद अहिरवार ने बताया कि बहोरीबंद विकासखण्ड मैं 0 से 5 वर्ष के लगभग 23 बच्चों को पोलियो की दवा का सेवन कराया जाएगा।अभियान के पहले दिवस रविवार को 18 हजार 656 बच्चों को दवा पिलाई गई!
अभियान के लिए विकासखण्ड अंतर्गत 280 बूथ बनाये गए है।पहले दिन बूथ स्तर पर तो 29 व 30 जून को घर-घर दस्तक देकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














