नवजात शिशुओं को दवा पिलाकर कलेक्टर ने किया अभियान का शुभारंभ

जबलपुर :राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन जिले में पांच वर्ष की आयु तक के 77 फीसदी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ रविवार की सुबह रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन अस्पताल) में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी भी मौजूद थे। तीन दिनों के राष्ट्रीय पल्स पालियो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन 29 एवं 30 जून को पहले दिन पोलियो बूथों पर दवा पीने से छूट गये बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जायेगी।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 3 लाख 89 हजार 226 बच्चों को पोलियो की दो बूँद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले दिन रविवार को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने जिले भर में 2 हजार 468 पल्स पोलियो बूथ बनाये गये थे और इन बूथों पर 4 हजार 936 वैक्सीनेटर को तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त 30 मोबाईल टीमें तथा हाई रिस्क एरिया, ईंट भट्टे इत्यादि में 106 ट्रांजिट टीमों को तैनात किया गया था। अभियान के पर्यवेक्षण के लिये 363 सुपरवाईजर की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं एवं आंगनवाडी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया गया।रेल्वे स्टेशन एवं रेल में यात्रा कर रहे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने 40 टीमें तैनात की गई थी। पोलियो वैक्सीनेटर्स की इन टीमों ने जबलपुर से आने एवं जाने वाली सभी ट्रेन में सवार होकर जिला सतना एवं नर्मदापुरम स्टेशन तक यात्रा कर रहे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए जिले और संभाग के उच्च अधिकारियों ने बूथों पर जाकर टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने शहर के कांचघर, घमापुर तथा वल्दी कोरी क्षेत्र के पोलियो बूथ पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता एवं जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील भी उनके साथ मौजूद थे। वहीं, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जबलपुर डॉ भरत कुमार खटीक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगी में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जायजा लिया। उन्होंने भी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















