मझगवाँ में बृद्ध के बैग से झपट लिए 45 हजार रूपये

जबलपुर;वृद्ध के बैग में रखे नगद 45 हजार रूपये झपटने वाले झपटमारों की पुलिस ने तलाश सुरु कर दी है।मामला
थाना मझगवां का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 04/06/26 को रत्नेश कुमार तिवारी उम्र 48 वषर् निवासी ग्राम कुम्ही खुदर् ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह वतर्मान में प्राथमिक शाला पाराखेडा में प्राथमिक शिक्षक के रुप में कायर्रत है उसके पिता सुरेन्द्र कुमार तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक है। पिता काफी वृध्द है जिनकी उम्र 88 वषर् है। जिनका पेंशन खाता एसबीआई बैंक मझगवां में है। आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने पिता सुरेन्द्र कुमार तिवारी को अपनी स्कूटी में एसबीआई बैंक मझगवां लेकर आया था। अपने पिता की पेंशन 45000 रुपये निकालने के बाद उसने वही पर गड्डी के नोट गिने थे जिसमें 500-500 रुपये के 90 नोट थे, नोट गिनने के बाद अपने काले रंग के हैडबैग में रुपये रख लिये थे तथा पिता जी को पैसा वाला बैग दे दिया था। उसके बाद अपने पिता को स्कूटी में पीछे बैठाकर अपने घर वापस जाने के लिये निकाला, बैंक से कुछ दूर पर गन्ने के रस का ठेला लगा था वहां रुककर हमनें गन्ने का रस पिया उसके बाद पुनः पिता जी को साथ लेकर अपने घर कुम्ही खुदर् जा रहा था, लगभग 12/45 बजे जैसे ही बघराजी रोड बायपास नहर पुलिया के पास मझगवा पहुंचे तभी पीछे एक मोटर सायकिल में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी स्टूकी के बगल से आये और पिता जी के हाथ मे लिये हुये बैग को छपटकर छीन कर भाग गये, उसने स्कूटी से मोटर सायकल का पीछा किया जो काफी तेज बिलैय्या पेट्रोप से मझगवां की ओर भाग गये। रिपोटर् पर धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी करते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन मे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर द्वारा तत्काल शहर एवं देहात में नाकेबंदी करायी गयी, तथा सरहदी जिले कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मण्डला, उमरिया, डिण्डोरी के कन्ट्रोलरूम को घटित हुई घटना की जानकारी देते हुये सूचित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूयर्कांत शमार् एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघरिया (भा.पु.से.) के मागर्निदेर्शन में थाना प्रभारी मझगवाॅ शंकर लाल ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














