मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ कांग्रेस ने जमकर की नारेबाजी,किया गया पुतला दहन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के शाजापुर जिले सुजालपुर में एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष कहते हुए अमार्यादित शब्दों के प्रयोग किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष तथा अमार्यादित शब्दों के प्रति माफी मांगने की मांग कर रहे हैं‌।इधर दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आक्रोश के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर रहा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में जगह जगह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इसी क्रम में सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मार्केट में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने का भरसक प्रयास किया।इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, जिला महामंत्री अजय गर्ग, गणेश नारायण गुप्ता,विजय तिवारी, विनोद बर्मन, राजेश तिवारी, संजय पटेल, पूर्णेन्द् पटेल, दीपक जैन,अजय खम्परिया, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें