स्वास्थ्य संस्थाओं से कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने आदेश जारी कर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं से नियमित, संविदा एवं रोगी कल्याण समिति के कर्मचारियों के अटैचमेंट (संलग्नीकरण) को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आदेश में अटैचमेंट पर कार्यरत कर्मचारियों को मूल पदस्थापना स्थल पर कार्य संपादित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों को अटैचमेंट पर कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना हेतु कार्य मुक्त करने तथा इसकी जानकारी कार्यालय को भेजने कहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें