पैदल जा रहे राहगीर को ट्रक ने मारी टक्कर,युवक की मौत

जबलपुर:पैदल जा रहे राहगीर को एक बेलगाम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी घटना में युवक की मौत हो गई।मामला थाना पाटन का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 19/05/26 की रात राजकुमार विश्वकमार् उम्र 38 साल निवासी चैधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह फनीर्चर का काम करता है दिनांक 19/05/26 की रात लगभग 08/30 बजे नित्य गोपाल मंदिर से आ रहा था उससे थोडे दूर आगे बडे पापा के लडके घनश्याम विश्वकमार् पैदल पैदल रोड किनारे जा रहे थे तभी शहपुरा तरफ से पीछे से ट्रक क्रमांक यूपी 78 डी टी 0425 का चालक ट्रक को तेज रफ्तार लापरवाही पूवर्क चलाते हुए आगे पैदल जा रहे घनश्याम विश्वकमार् को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे गिर गए सिर में गंभीर चोटे आयी पास जाकर उन्हे देखा तो उनकी मृत्यू हो चुकी थी ट्रक वाला भी रूक गया था लोग इकट्ठे हो गये इतने में ट्रक का चालक अपने ट्रक को लेकर कटंगी तरफ भाग गया। ट्रक क्र. यूपी 78 डी टी 0425 के चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार लापरवाही पूवर्क चलाकर बडे पापा के लडके घनश्याम विश्वकमार् को पीछे से टक्कर मार दी है जिससे सिर मे गंभीर चोट आने से घनश्याम विश्वकमार् की मृत्यू हो गयी है रिपोटर् पर धारा 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।











