10 हजार रुपये की घूस लेते हुए बाबू को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

जबलपुर/सिवनी।विकासखंड के बाबू को 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है की निलंबन बहाली में मिली राशि में बाबू द्वारा 32 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक देवेंद्र सिरसाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुनवारा विकासखंड धनोरा जिला सिवनी में भृत्य के पद पर पदस्थ है इसके पूर्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ विकासखंड छपारा में पदस्थ था। जहां उसे निलंबित कर दिया गया था तथा बहाली के उपरांत वर्तमान पदस्थापना पर पदस्थ किया गया था 14 माह की निलंबन अवधि के जीवन निर्वाह भत्ता लगभग 165000रुपए के लिए कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अरुण कुमार कमरे से मिला। आरोपी कमरे द्वारा आवेदक से ₹32000 रुपए की रिश्वत की मांग जा रही है ।जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अंजू पटले को दी। शिकायत सत्यापन के के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹25000 की रिश्वत राशि लेने के लिए तैयार हो गया। आज दिनांक आरोपी को कार्यालय विकासखंड अधिकारी धनोरा में10000 रूपये रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीं ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















