मझौली में सड़क दुर्घटना,सास की मौत,बाल- बाल बचा दामाद,राहगीरों को कार ने मारी टक्कर दो घायल 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:दो अलग- अलग सड़क दुर्घटना में एक कि मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए,मामला मझौली थाना क्षेत्र के हैं, वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

सास की मौत,बाल- बाल बचा दामाद 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली में दिनांक  12/05 2026 को मुडकुरु ग्राम में आम के पेड के पास एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल मझोली ले जाया गया जहाॅ सुनील चैधरी   उम्र 40 साल निवासी ग्राम हथियागढ थाना बहोरीबंद जिला कटनी ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मजदूरी करता है आज ग्राम सिंगपुर सलैया से मोटर सायकल में अपनी सास भागवती बाई उम्र 70 साल निवासी ग्राम भजिया थाना जबेरा जिला दमोह को बैठाकर अपने गांव हथियागढ जाने के लिए करीब 10/45 बजे चला था, जैसे ही मुडकुरु ग्राम में आम के पेड के पास पहुंचा तो सामने से एक मोटर सायकल वाला तेज रफ्तार लापरवाही पूवर्क सामने से चलाकर आया और  उसकी मोटर सायकल में सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से वह और  सास मोटर सायकल सहित वहीं रोड पर गिर गए। एक्सीडेंट से सास भागवती बाई को दोनों पैर के पंजे, सीने एवं दोनों हाथ की कलाई में चोटें आई हैं. उसे चोटें नहीं आई हैं, मोटर सायकल वाला अपनी मोटर सायकल लेकर रानीताल की ओर भाग गया था, जिस कारण वह  मोटर सायकल का नंबर नहीं देख पाया हूं।  शास अस्पताल मझौली में सास श्रीमति भागवती बाई को प्रारंिभक ईलाज के बाद मेडीकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया था,  रेफर होने कुछ ही देर बाद सास भागवती बाई की  मृत्यु हो गई। रिपोटर् पर धारा-281,106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कार की टक्कर से राहगीर घायल 

वहीं दूसरा मामला मझौली थाना क्षेत्र के ग्राम नरीला का है जहां पर कार ने पैदल जा रहे राहगीरों को टक्कर मार दी पुलिस के अनुसार दिनांक 12/5/26 को मणी कोल उम्र 28 साल निवासी नरीला थाना मझौली ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मजदूरी का काम करता है आज माँ मुन्नी बाई कोल एवं कृष्णा बाई , बडे भाई सनी के साथ ग्राम पोला मजदूरी करने गये थे मजदूरी न लगने से आटो मे बैठकर चारो लोगो घर वापस आ रहे थे अनंत कैफे के पास आटो से उतर कर पैदल पैदल ग्राम नरीला जा रहे थे कि आगे आगे हम दोनो भाई चल रहे थे पीछे मां मुन्नी बाई और कृष्णा बाई चल रही थी जैसे ही दोपहर लगभग 12/20 बजे हम लोग अनंत कैफे के आगे मंदिर के सामने पोला रोड पहुंचे तो एक कार का चालक अपने कार क्रमांक डच्20 ग्ब् 2317 का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूवर्क चलाते हुये पीछे से आया और उसकी मां मुन्नी बाई और कृष्णा बाई को टक्कर मार दिया जिससे दोनो को हाथ, पैर व शरीर मे चोटें आई है। आने जाने वाले लोग इकट्ठा होते देख कार वाला वहां से कार लेकर भाग गया, अपने भाई शनी कोल से साथ दोनो घायलों को ईलाज के लिये जबलपुर भेज दिया है। रिपोटर् पर धारा 281, 125 ए बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें