भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किया सीए जपजोत सिंह साहनी के नए ब्रांच ऑफिस का भव्य शुभारंभ

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल।* व्यापारी संगठन कैट के संभागीय अध्यक्ष, प्रतिष्ठित दवा व्यवसायी एवं समाजसेवी श्री मंजीत सिंह साहनी के सुपुत्र सीए श्री जपजोत सिंह साहनी के नए सी ए ब्रांच ऑफिस का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम श्री मंजीत सिंह साहनी एवं सीए जपजोत सिंह साहनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल का पुष्प गुच्छ एवं शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। साथ ही अन्य अतिथियों का तिलक एवं पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया।

*युवाओं का प्रोफेशनल बनना ही विकास: खंडेलवाल

अपने उद्बोधन में श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि “बैतूल के युवा हर क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं। शहर का केवल भौतिक विकास ही विकास नहीं कहलाता, बल्कि युवाओं को अपने परंपरागत व्यवसाय से अलग पेशेवर क्षेत्र में भेजना भी सही मायने में विकास है। सीए जपजोत सिंह साहनी जैसे युवा प्रोफेशनल्स जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।”उन्होंने साहनी परिवार को बधाई देते हुए कहा, “मैं मंजीत जी साहनी, जपजोत जी एवं पूरे साहनी परिवार को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं उत्तरोत्तर उन्नति हेतु शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपका यह नया प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति के साथ यश-कीर्ति प्राप्त करे।”

*ये सेवाएं मिलेंगी नई सीए फर्म में

सीए जपजोत सिंह साहनी ने बताया कि नए ब्रांच ऑफिस में व्यक्तियों, फर्मों एवं कॉर्पोरेट्स को एक ही छत के नीचे सभी प्रोफेशनल सेवाएं उपलब्ध होंगी।

*प्रमुख सेवाएं

इनकम टैक्स रिटर्न एवं प्लानिंग, GST रजिस्ट्रेशन व रिटर्न फाइलिंग, कंपनी- LLP रजिस्ट्रेशन, ऑडिट एवं एश्योरेंस, बुक-कीपिंग व अकाउंटिंग, TDS, प्रोजेक्ट फाइनेंस व बैंक लोन, MSME व स्टार्टअप एडवाइजरी, डिजिटल सिग्नेचर व ट्रेडमार्क सेवाएं।

*पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

बंगाल चुनाव के बाद ‘झालमुड़ी क्रेज’ ने बैतूल में मचाया धमाल बंगाल की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रही झालमुड़ी अब सिर्फ चुनावी पहचान नहीं रह गई है, बल्कि धीरे-धीरे देश के अलग-अलग हिस्सों में यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ट्रेंड के रूप में उभरती दिख रही है। इसका ताजा उदाहरण आयोजित भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में देखने को मिला, जहां पारंपरिक लजीज व्यंजनों को पीछे छोड़ लोगों की भीड़ झालमुड़ी स्टॉल पर उमड़ पड़ी।

*ये रहे उपस्थित*
शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, सी ए सहयोगी फर्म सारदा सोनी एसोसिएट एवं टीम सदस्य, श्री मंजीत सिंह साहनी, श्रीमती मनप्रीत कौर साहनी, श्रीमती कमल साहनी, दिलखुश साहनी, पवन साहनी, सन्नी साहनी, रमेश मिश्रा, प्रेमशंकर मालवीय, सीए प्रदीप खंडेलवाल, नवीन तातेड, राजेश मेहता, आनंद प्रजापति, पिंटू राजसिंह परिहार, विकास मिश्रा, सीए सुनील हिरानी, सी ए अनिल बांगड़, अरुण किलेदार, कैट जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव, अतीत पवार, बिल्डर्स योगेश मदान, डॉ. मनीष लश्करे, बलवंत मदान, प्रकाश मदान, समाजसेवी राजेश मदान, इंटीरियर डिजाइनर तान्या मदान, मनोज मेहता, धीरज हिरानी, सिने व्यवसायी विवेक मालवीय, आलोक मालवीय, संदीप माहेश्वरी, संजय मीरानी, अम्बेश बालवापुरी, मोहन चक्र अग्रवाल, राजू अग्रवाल, राकेश आहूजा, कमलेश मेहता, हेमंत पगारिया, कुशकुंज अरोरा, मोहन मदान सहित शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति, सी ए, व्यवसायी, डॉक्टर, पत्रकार, एवं समाजसेवी मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में साहनी परिवार ने सभी अतिथियों का शानदार स्वल्पाहार के साथ आभार व्यक्त किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें