300 ग्राम अधिक तौल पर कार्यवाही के निर्देश,कलेक्टर ने सिहोरा क्षेत्र में गेहूं खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

जबलपुर, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज सिहोरा विकासखंड के घाट सिमरिया और गौरहा स्थित गेहूं खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं की गुणवत्ता जांचने के लिए मॉइश्चर माप की प्रक्रिया देखी और तौल कांटों का भौतिक सत्यापन कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र पर बारदाने की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और सुरक्षा हेतु लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने के साथ ही स्टॉक वेरिफिकेशन के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खरीदी केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। गौरहा स्थित खरीदी केन्द्र में 300 ग्राम अधिक तौल पर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि इसका पंचनामा बनाये और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता हो और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम ज्योति परस्ते, सहायक आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद मिश्रा, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














