डम्फर से किया जा रहा था रेत का अवैध परिवहन 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:अवैध रूप से डम्फर में परिवहन कर ले जायी जा रही चोरी की रेत पुलिस ने जप्त करते हुए कार्यवाही की है,
थाना प्रभारी गोसलपुर गाजीवती पुसाम ने बताया कि दिनॉक 7-5-26 को दौरान पैट्रोलिंग के देवनगर से बुढागर तरफ जा रहा रहा एक बिना नम्बर का डम्फर बुढागर तालाब की मेढ़ के पास मिला जिसका सामने का भाग सफेद एवं बॉडी पीले कलर की जिसमे एमडीटी लिखा एवं बाडी के बराबर अवैध रेत भरी हुई थी जिसे रोकने पर चालक वाहन से उतर कर मौके से तत्काल भाग गया । उक्त डम्फर मे भरी रेत चोरी से बेईमानी पूर्वक प्राप्त कर अवैध परिवहन करना पाये जाने पर डम्फर चोरी की रेत सहित जप्त करते हुये आरोपी चालक के विरूद्ध धारा 303(2),317(5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधि.एवं 77/177 एमव्हीएक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें