जबलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या,आरोपी फरार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल चालक को सर पर गोली मारी और मोके से फरार हो गए,मामला थाना रांझी का है जहां पर गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों की पुलिस ने सरगर्मी से तलाश सुरु कर दी है।

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना रांझी में दिनाॅक 23-4-26 की सुबह बडा पत्थर नरसिंहनगर मे अशोक मेडिकल के सामने गोली लगने से घायल क्लीरेंस एटकिंस उम्र 39 वषर् निवासी बड़कू का बाड़ा रांझी को उपचार हेतु अस्पताल ले जाये जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी हमराह स्टाफ के मेडिकल कालेज पहुंचे जहाॅ क्लीरेंस एटकिंस जिसके सिर में गोली लगी थी बेहोशी की हालत मे उपचार हेतु भतीर् मिला। मौके पर उपस्थित रोनाल्ड एटकिंस उम्र 30 वषर् निवासी बडकू का बाडा रांझी ने बताया कि वह बिल्डर का काम करता है, उसके घर के बाजू से बडे पिताजी का घर है उसके बडे पिता का लडका क्लीरेंस एटकिंस जो बिल्डिंग कन्ंसट्रक्शन का काम करता है, आज सुबह अपने 5 वषिर्य बेटे को स्कूल छोडकर वापस अपनी मोटर सायकिल से आ रहा था सुबह 8-30 बजे जैैसे ही बडा पत्थर नरसिंह नगर मे अशोक मेडिकल के पास पहुंचा तभी एक मोटर सायकिल पर 2 अज्ञात लोग आये एवं क्लीरेंस एटकिंस को जान से खत्म करने की नीयत से क्लीरेंस एटकिंस के सिर पर बंदूक से फायर कर तेजी से दोनों भाग गये, गोली लगने से क्लीरेंस एटकिंस मोटर सायकिल सहित जमीन पर गिर पडा, सिर से बहुत खून बहने लगा जिसे परिजनों के साथ पहले विक्टोरिया ले गये जहाॅ से रिफर करने पर मेडिकल कालेज मे भतीर् कराये है। रिपोटर् पर धारा 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आम्सर् एक्ट के तहत कायर्वाही की गयी।घटित हुई घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष गुप्ता (भा.पु.से.),और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एफएसएल अधिकारी डाॅक्टर नीता जैन मौके पर पहुंचे।

इलाज के दौरान मौत

वहीं दौरान उपचार के दोपहर लगभग 2-30 बजे क्लीरेंस एटकिंस की मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये प्रकरण में धारा बढाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आराोपियों की शीघ्र पतसाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  सतीष साहू के मागर्दशर्न में थाना प्रभारी रांझी  उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें