सिहोरा के मनसकरा में ढाबा के पीछे लग रहे थे हार जीत के दाव,7 जुआडियो से 35 हजार रूपये जप्त

जबलपुर : ढाबा के पीछे जमे जुआफड़ पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हार जीत का दाव लगा रहे 7 जुआडियो को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए जुआड़ियों के कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 35 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.), द्वारा जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में थाना सिहोरा की गठित टीम द्वारा 7 जुआड़ियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुये पकड़ते हुये नगदी 35 हजार रूपये जप्त किये गये।
यह है मामला
थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि दिनांक 8-4-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि अवधेश गुप्ता के ढाबा के पीछे मनसकरा वाईपास सिहोरा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां घेराबंदी कर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे जुआड़ियों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः रवि प्रकाश सरावगी निवासी वार्ड नम्बर 6 सिहोरा, विनोद गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर 1 सिहोरा, श्यामनारायण गुप्ता निवासी वार्ड नम्बर 3 सिहोरा, विष्णुप्रसाद साहू निवासी वार्ड नम्बर 4 कटरा सिहोरा, धीरेन्द्र सिंह निवासी गुप्ता ढाबा कमरा नम्बर 3 सिहोरा, प्रदीप दुबे निवासी वार्ड नम्बर 4 सिहोरा, राजकुमार साहू निवासी कालभैरव चौक सिहोरा बताया जुआड़ियों के पास एवं कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा नगदी 35 हजार रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका– जुआड़ियों को ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को, उप निरीक्षक बिनोद कुमार बागरी, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह, आरक्षक संदीप पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















