बीचबचाव करने आये युवक की चाकू मारकर हत्या,आरोपी फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

 


जबलपुर:साथी के साथ विवाद होते देख बीचबचाव करने आये साथी युवक की चाकू मारकर हत्या कर आरोपी फरार हो गया,

यह है मामला 

मामला थाना गोराबाजार का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 18-2-26 को ग्राम जैतपुरी में झगड़ा होने एवं झगड़ा में घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लाये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी गोराबजार संजीव त्रिपाठी हमराह स्टाफ के विक्टोरिया अस्पताल पहॅुचे जहां डाक्टर ने चैक कर घायल कृष्ण कुमार उफर् कृष्णा उफर् उमंग उइके उम्र 18 वषर् निवासी मंदिर मोहल्ला जैतपुरी को मृत घोषित कर दिया मौके पर उपस्थित ब्रजेश उफर् बिज्जू गौंड़ उम्र 19 वषर् निवासी जैतपुरी ने बताया कि वह खेती किसानी करता है दिनंाक 18-2-26 की शाम लगभग 7-30 बजे अपने साथी कृष्ण कुमार उइके, पंकज बरकड़े के साथ गौर नदी वाले खेत में थे तभी साजन झारिया ने कृष्ण कुमार को फोन पर गाली गलौज कर रहा था तभी हम तीनों खेत से मोटर सायकल से अपने घर जैतपुरी जा रहे थ्ेा मोटर सायकल पंकज चला रहा था वह बीच में बैठा था कृष्णकुमार उइके पीछे बैठा था जैसे ही हम लोग यज्ञशाला के पास पहॅुचे थे जहां पर साजन हमारी मोटर सायकल के सामने आकर रोक लिया और हम लोगों के साथ गाली गलोज करने लगा, उसने साजन को गाली देने से मना किया तो साजन झारिया ने उसकी काॅलर पकड़कर वायें तरफ गाल में झापड़ मारा, कृष्णकुमार उफर् कृष्णा बीच बचाव करने लगा तो साजन ने चाकू निकालकर चाकू से हमलाकर कृष्णकुमार के सीना में वायें तरफ चोट पहुॅचा दी जिससे कृष्णकुमार गिर गया, मिलन, ब्रजेश, नरेन्द्र को आते देख साजन झारिया जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। अपने साथियों के साथ मोटर सायकल में कृष्णकुमार को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मोटर सायकल के सामने अचानक से कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर गिर गये थे जिससे उसे माथे में चेाट आयी है। विक्टोरिया अस्पताल में कृष्ण कुमार उफर् कृष्णा उफर् उमंग को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया है।वहीँ घटित हुयी घटना से वरिष्ठ अधिकारियों केा अवगत कराया गया है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं एफएसल अधिकारी  नीता जैन मौके पर पहॅुची जिनकी उपस्थिति में पंचनामा कायर्वाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये आरोपी साजन झारिया के विरूद्ध धारा 126(2), 296(ए), 115(2), 351(2), 103(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट  उदयभान बागरी के मागर्निदेर्शन में थाना प्रभारी गोराबजार  संजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें