एक दिन पूर्व की बुराई में मार दी चाकू,आरोपी फरार

जबलपुर :एक दिन पूर्व की बुराई में आरोपियों ने युवक पर प्राणघातक हमला करते हुए चाकू मारी और फरार हो गए।वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना खितौला का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 16/2/26 को रमाकांत पटेल उम्र 23 वषर् निवासी वाडर् नं. 15 मोहन दुकान के पास खितौलां ने रिपोटर् दजर् कराई कि, रेलवे फाटक खितौला के पास उसकी मोटर साईकिल सुधारने की दुकान है आज सुबह लगभग 11 बजे अपनी दुकान के बाजू से पीछे तरफ जाकर बबूल के पेड के पास पहुंचा उसी समय प्रिन्स यादव एवं कृष्णा गोटिया आये और एक दिन पूवर् हुये विवाद की बुराई को लेकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्को से पीठ एवं दाहिने हाथ में चोट पहुंचा दी तथा कृष्णा गोटिया ने प्रिंस यादव को चाकू देकर गाली गलौज कर बोला कि मार इसको तो प्रिंस यादव ने कृष्णा गोटिया से चाकू लेकर उसे जान से मारने की नियत से चाकू उसके पर हमला किया वह अपना बचाव करने के लिये पीछे हटा तो चाकू उसके सीने में नीचे तरफ एवम पेट के ऊपर चोट आ गई वह चिल्लाया आवाज सुनकर दुकान से लखन पटैल एवं सोनू पटेल दौडकर आये जो उसे बचाने का प्रयास किये तो वह वहां से जान बचाकर आगे ब्रिज की ओर भागकर चला गया उसे भागते देखकर प्रिन्स यादव एवं कृष्णा गोटिया उसका पीछा करते हुये उसकी तरफ दौडकर आये बोले बचकर कहां जायेगा जहां मिलेगा तुझे जिन्दा नहीं छोडेंगे वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागकर अपने घर आ गया था तथा डर के कारण घर में ही छिपा रहा ।वहीं रिपोटर् पर धारा 296ए, 115(2), 118(1),109(1), 351(2),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















