मेकेनिकों के अवैध कब्जे से जाम हो रही अंधुआ बाईपास की सर्विस रोड

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:अंधुआ बाईपास से पाटन बाईपास की तरफ जाने के लिए सर्विस रोड के दोनों तरफ ट्रक मेकेनिकों ने सर्विस रोड पर अवैध कब्जे कर रखें है।यहीं पर ट्रक डम्फर खड़े करके सुधार कार्य किये जाते हैं।जिसके चलते राहगीरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,तो वहीं यह सब जानते और देखते हुए भी शासन-प्रशासन मूक दर्शक बने हुए है।बताया जा रहा है की यहीं पर थोड़ी दूर पर गांव है कालोनी है फेमिली और स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है, और कुछ ही दूरी पर ही तीन-तीन कम्पनियाँ है JCB, महिंद्रा, मारुती के कर्मचारियों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अंधेरा होते ही छलकते है जाम,आसामाजिक तत्वों का लगा रहता है जमावड़ा

तो वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो अंधुआ बाईपास से पाटन बाईपास की तरफ जाने के लिए सर्विस रोड के किनारे बनी पट्टी पर अंधेरा होते ही आसामाजिक तत्व यहाँ पर जाम छलकाते नजर आते है।लोगों ने पुलिस- प्रशासन से अपील की है की पुलिस गश्त बढ़ाते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें