साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने वाला आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:उपसना स्थल को अपवित्र कर साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,
यह है मामला
मामला गढ़ा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना गढ़ा मे दिनॉक 9-2-26 की रात्रि मोहित तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी छोटी बजरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्रायवेट जाब करता है। दिनांक 09/02/26 को अपने दोस्तों के साथ रात करीबन 09.00 बजे अपने घर के पास खाली ग्राउंड मे खड़े होकर बातचीत कर रहा था ग्राउंड से कुछ दूरी पर आंगनवाडी की दीवार से सटकर खुले मे बरगद के पेड़ के सामने बने चबूतरानुमा मंदिर मे शिवलिंग स्थापित है जो कि कई साल पुराना है मंदिर के चबूतरे पर 1963 का बना होना लेख है उस मंदिर मे हम सभी लोग तथा आसपास के रहने वाले हिन्दू परिवारों के लोग पूजन करते है एवं सभी हिन्दू धर्म के लोगों की उस मंदिर से धार्मिक आस्था जुडी हुई है रात करीबन 09.10 बजे काजी मोहल्ला गढा का रहने वाला मोह. रिजवान उर्फ रिज्जू उर्फ भूरा खान आया और मंदिर के चबूतरे पर चढकर हमारे उपसना स्थल को अपवित्र किया जिससे हिन्दू समाज के लोगों की धार्मिक भावना आहत हुई है, तथा मोह. रिजवान उर्फ रिज्जू उर्फ भूरा के व्दारा किया गया कार्य साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडने वाला एवं दो धर्म के लोगों के बीच शत्रुता पैदा करने वाला है। रिपोर्ट पर धारा 196(1)बी, 298, 299 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा आशीष जैन के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी गढा प्रसन्न कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी मोह. रिजवान उर्फ रिज्जू उर्फ भूरा खान उम्र 32 वर्ष निवासी काजी मोहल्ला गढा को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















