सिहोरा की सिलोड़ी में पंचायत के स्वच्छता अभियान के नाम पर खानापूर्ती


सिहोरा :मध्यप्रदेश की पंचायतों में सरकार के स्वच्छता अभियान के प्रति कितनी ईमानदारी दिखाई जा रही हैं,ये तो पंचायतों का निरीक्षण करने पर ही पता चलता है,फिलहाल ताजा मामला सिहोरा जनपद की ग्राम पंचायत गुनहरु के ग्राम सिलोड़ी का प्रकाश में आया है, जहाँ पर पंचायत द्वारा साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है,पंचायत द्वारा नियुक्त किये गए सफाई कर्मी द्वारा अच्छी तरह से साफ सफाई नहीँ की जाती जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है, सिलोड़ी निवासी सुनीता बाई कोल बार्ड नंबर 10 और कमला प्रसाद दुबे सिलोड़ी ग्राम पंचायत गुनहरु सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया की विगत 5 दिन पूर्व पंचायत द्वारा सफाई कर्मी सिलोड़ी भेजा गया लेकिन सफाई कर्मी ने सफाई के नाम पर खानापूर्ति की और चला गया,अब ऐसे में सोचने वाली बात तो यह है ग्राम पंचायत के सचिव और सरपँच क्या कर रहे हैं ?
इनका कहना है,अच्छे से सफाई नहीँ हुई तो फिर से सफाई करवाई जायेगी ,
सचिव शिवचरण कोरी ग्राम पंचायत गुनहरु
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















