उपार्जित धान खराब हुई तो समिति प्रबंधक से की जायेगी वसूली ,कलेक्टर दीपक सक्सेना 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर  दीपक सक्सेना ने विगत दिवस पनागर विकासखंड के ग्राम कालाडूमर स्थित नर्मदा एग्रो वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम श्री अभिषेक सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र अहके, डीएम नॉन श्री दिलीप किरार, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री संजय खरे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सक्सेना ने उपार्जित धान का निरीक्षण किया साथ ही बेमौसम बारिश से गीली हुई धान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उपार्जित गीली धान को सुखाने व अपग्रेड करने का काम करें और गीली धान को छोड़कर सभी एक्सेप्टेंश जारी करें ताकि किसानों का भुगतान हो जाये। उपार्जित धान की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये कहा कि मिलर्स को ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करायें साथ ही वेयर हाउस में भी रखवाना सुनिश्चित करें। समिति प्रबंधक से कहा कि सभी बारदानों में टेग लगायें ताकि यह पता चल सके की किस किसान के धान खरीदी गई है।

समिति प्रबंधक से की जायेगी वसूली 

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि उपार्जित धान खराब हुई तो समिति प्रबंधक से इसकी वसूली की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बोरों में लाल स्याही से सीरियल नंबर भी लिखें। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि नर्मदा एग्रो वेयर हाउस खरीदी केन्द्र में अभी तक 45 हजार क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। जिसमें 24 हजार क्विंटल गेहूं वेयर हाउस में रखा जा चुका है और 33 प्रतिशत एक्सेप्टेंश जारी की जा चुकी है। बेमौसम बारिश से 3400 क्विंटल धान आंशिक रूप से गीली हुई है जो धूप निकलने पर सुखा ली जायेगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें