मझौली में बैंक स्टेटमेंट निकलवाते ही शख्स के उड़ गए होश, खाते से निकल चुके थे डेढ़ लाख रुपये

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:एक शख्स बहुत दिनों के बाद जब रुपये निकालने बैंक पहुँचा तो उसके होश उड़ गए,दरसअल बैंक से रुपये निकालने पहुँचे शख्स के पहले से ही 1 लाख 40 हजार 800 रुपये निकल चुके थे वहीं शिकायत पर पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला 

मामला मझोली का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली में आज दिनंाक 14-10-26 की दोपहर में गुड्डूलाल काछी उम्र 47 वषर् निवासी ग्राम लड़ोई (लुहारी) ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह खेती किसानी करता है पढ़ा लिखा नहीं है उसके 3 बेटे 1 बेटी थी बेटी ने 24 अगस्त 2026 में स्वयं फासी लगा ली थी जिसके बाद उसे पैसों की आवष्यकता होने से बैंक गया पता चला उसके खाते में रूपये नहीं थे, उसका बैंक खाता सेंट्रल बैंक शाखा मझौली में है लगभग 1 साल पहले पत्नी की सपर् के काटने से मृत्यु हो गयी थी, जिससे शासन की ओर से उसके खाते में 4 लाख रूपये आये थे उसे फसल के लिये रूपये की जरूरत पड़ने पर 50 हजार रूपये पूवर् में निकाल लिया था कुछ महिने बाद बेटे रीतेष की सलाह पर सेंट्रल बैंक में 2 लाख रूपये की एफडी कराया था तथा खाता में लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये षेष बचे हुये थे उन्हीं रूपयों से सितम्बर में रूपये निकालने बैंक गया था जो उसके खाते में पैसे नहीं थे बैंक से स्टेटमेंट निकालने पर पता चला दिनंाक 2-10-26 से दिनांक 9-1-26 के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुये उसके खाते से कुल 1 लाख 40 हजार 800 रूपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिये हैं।वहीं रिपोटर् पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें