जून से लेकर अभी तक इस वर्ष 188.7 मिलीमीटर वर्षा हुई कम 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,जिले में इस वर्ष एक जून से लेकर अभी तक 828 मि‍लीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि‍ की औसत वर्षा से 188.7 मिलीमीटर कम है। जिले में पिछले वर्ष एक जून से चार सितम्‍बर तक 1016.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।कलेक्‍टर कार्यालय की भू-संसाधन प्रबंधन शाखा से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से चार सितम्‍बर तक हुई वर्षा जिले की वार्षिक सामान्‍य वर्षा का लगभग 64 फीसदी है तथा पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान हुई वर्षा से 18.57 प्रतिशत कम है। जिले की वार्षिक सामान्‍य वर्षा 1254.3 मिलीमीटर है।कलेक्‍टर कार्यालय की भू-संसाधन प्रबंधन शाखा के अनुसार एक जून से एक सितम्‍बर तक जिले के वर्षा मापी केन्‍द्र मौसम केन्‍द्र जबलपुर में 701.4 मिलीमीटर, बरगी में 618.3 मिलीमीटर, बरेला में 775.8 मिलीमीटर, पनागर में 651.3 मिलीमीटर, कुंडम में 1090.8 मिलीमीटर, पाटन में 895.7 मिलीमीटर, शहपुरा में 948.4 मिलीमीटर, सिहोरा में 1002 मिलीमीटर, मझौली में 1043.2 मिलीमीटर और वर्षा मापी केन्‍द्र करौंदी (रांझी) में 552.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इन्‍हीं वर्षा मापी केन्‍द्रों में से जबलपुर मौसम केन्‍द्र स्थित वर्षा मापी केन्‍द्र में 1049.6 मिलीमीटर, बरगी में 1002.1 मिलीमीटर, बरेला में 873.6 मिलीमीटर, पनागर में 931.9 मिलीमीटर, कुंडम में 1221.6 मिलीमीटर, पाटन में 1146.4 मिलीमीटर, शहपुरा में 1147.1 मिलीमीटर, सिहोरा में 565.6 मिलीमीटर, मझौली में 1073 मिलीमीटर और वर्षा मापी केन्‍द्र करौंदी (रांझी) में 856.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें