नेशनल हाईवे में लूटपाट करने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार

जबलपुर:नेशनल हाईवे पर लूट करते हुए अवैध रूपये की मांग कर मारपीट करने वाले 3 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटे हुये रूपयों में से नगद 1500 रूपये और लूटी हुयी मोटर साइकिल तथा घटनाओं में प्रयुक्त मोटर सायकल व एक्सिस वाहन जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।वहीं
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल बी.एस. गोठरिया, अपराध थाना प्रभारी डीएसपी शैलेष मिश्रा के मार्ग दर्शन मे थाना माढ़ोताल व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर लूट करने व अवैध रूपयों की मांग कर मारपीट कर करने वाले 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है।
पहला मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना माढ़ोताल में दिनांक 31-8-26 संजू ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मूर्तिकार का काम करता है दिनांक 31-8-26 को वह अपने मामा संजू ठाकुर के साथ गुलौआ चौक जबलपुर में डी.के.बिल्डर्स से काम करने के उसने 7 हजार रूपये तथा मामा संजू उर्फ संजय ठाकुर ने 1500 रूपये लेकर, अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 जेड ई 2751 से पाटन वायपास होते हुये घर भेड़ाघाट जा रहे थे अंधमूक तरफ जाने वाली सर्विस रोड सीमेण्ट गोदाम के पास शाम लगभग 7 बजे पहुॅचे तभी पीछे से सफेद रंग की स्कूटी जैसी दुपहिया वाहन से तीन लड़के जिनकी उम्र लगभग 20-25 वर्ष होगी आये तथा उसकी चलती हुयी मोटर सायकल में लात मारे जिससे वह एवं उसके मामा मोटर सायकल सहित गिर गये, तीनों लड़के हम दोनों को घेर कर उसके पास रखे 7 हजार रूपये तथा मामा संजू से 1500 रूपये छीन लिये, विरोध करने पर मारपीट कर उसे गाल व मामा के गाल पीठ में चोटें पहॅुचाये तथा मोटर सायकल भी लूटकर अंधमूक वायपास तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 762/26 धारा 309(6) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरा मामला
वहीँ दूसरा मामला भी थाना माढ़ोताल का है जहाँ पर दिनांक 19-08-2026 का है जब सत्यम कोष्टा उम्र 23 वर्ष निवासी नर्मदा नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 18-08-26 की शाम लगभग 6-15 बजे उसके पिता जी पांडव रेस्टोरेन्ट से काम करके अपने घर नर्मदा नगर गोहलपुर सर्विस रोड से होते हुये जा रहे थे पांडव रेस्टोरेन्ट के आगे राधाकृष्ण नेत्रालय के पास अज्ञात तीन लडके मोटर साईकिल मे आये और शराब पीने के लिये 500 रुपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर एक लड़के ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर दाहिने तरफ पुठ्ठे में चोट पहॅुचा दी तथा 2 लड़कों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुये मोटर सायकल भाग गये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 716/26 धारा 296ए, 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
ऐसे पकड़ में आये आरोपी
वहीँ दौरान विवेचना के मुखबिरों को लगाया गया एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर चिन्हित करते हुये मुखबिर की सूचना पर वायपास जीरो डिग्री में दबिश देते हुये संदेही 01. दिन्नु उर्फ दिनेश पिता स्व सोनेलाल चौधरी उम्र 25 साल निवासी चमन नगर माढोताल, 02. गौरव अहिरवार उर्फ भोला पिता परसराम उम्र 24 साल निवासी आईटीआई के सामने माढोताल, 03. प्रमोद चौधरी पिता कल्लू चौधरी उम्र 26 साल निवासी शंकर नगर माढ़ोताल को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ करने पर तीनों ने दोनों घटनायें करना स्वीकार किये, आरोपियों के कब्जे से लूटे हुये रूपयो में से नगद 1500 रूपये व लूटी हुयी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 जेड ई 2751 तथा लूट की घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की एक्सिस व दूसरी घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त किये गये। लूटे हुये शेष रूपये खर्च कर देना बताये। तीनों आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका-* लूट तथा अवैध रूपये की मांग करने की घटनाओं का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने एंव बरामदगी करने में थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिह पवार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विश्वेश्वर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक दिलीप वरकडे, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, बलराम वरकडे एंव अपराध थाना प्रभारी डीएसपी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक हितेन्द्र रावत, मोहन थापा, आरक्षक रीतेश शुक्ला, संजय सिह, तथा सायबर सेल के उपनिरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक अरविंद, पवन की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















