जबलपुर :हाइवे में जिस तरह से एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है, इस बात से नकारा नहीँ जा सकता की अव हाइवे खतरनाक होता जा रहा है,ताजा मामला जबलपुर के पाटन ब्रिज के आगे डायवसर्न रोड एन एच 45 के पास का है जहाँ पर करणी सेना के कार्यक्रम से लौट रहे कार सवार युवकों के साथ कार सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए लूटा पीटा और उनका पीछा भी किया,
यह है पूरा मामला
मामला शहपुरा थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 22-12-25 की शाम अजय सिंह उम्र 34 वषर् निवासी ग्राम भरूआ थाना नवानगर जिला सिंगरौली ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह प्राईवेट काम करता है दिनांक 20-12-25 को अपनी स्कापिर्यो कार से अपने साथी दीनदयाल सिंह, रवीन्द्र सिंह, राहुल सिंह के साथ करणी सेना कायर्क्रम में सम्मलित होने हरदा गया था दिनंाक 21-12-25 को हरदा से वापस सिंगरौली जा रहे थे रात्रि लगभग 11-30 बजे पाटन ब्रिज के आगे डायवसर्न रोड एन एच 45 के पास पहुॅचे उसी समय सफेद रंग की स्कापिर्यो क्रमांक एमपी 20 जेड ई 4786 एवं एक बिना नम्बर की सफेद आई 20 कार से कुछ लोग आये, स्कापियोर् के चालक ने उसकी स्कापिर्यो में साईड से टक्कर मार दिया जिससे उसकी कार अनियंत्रित हो गयी, उसने अपनी स्कापियो कार को थोड़ा आगे खड़ी किया तो स्कापिर्यो एवं आई 20 कार में बैठे लोग आकर उसके एवं राहुल सिंह के साथ हाथ मुक्कों एवं बेल्ट से मारपीट कर उसके गाल, हाथ में तथा किसी नुकीली चीज से जांघ में एवं राहुल सिंह को वायें हाथ की उंगली तथा शरीर में चोटें पहॅुचा दिये तथा उसकी सोने की चैन एवं पैसे छीन लिये, हम लोग अपनी कार में बैठकर जाने लगे तो दोनों गाड़ियों में बैठे लोगों ने हम लोगों का पीछा किये हम लोग टोल पर खड़े हो गये तो दोनों कार में सवार व्यक्ति कारों में बैठकर भाग गये।वहीं पुलिस ने रिपोटर् पर धारा 115(2), 304(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।