तालाब में डूबीं दो सगी बहनें,दोनों की दर्दनाक मौत,गांव में पसरा मातम

इस ख़बर को शेयर करें

अरविंद हल्दकार (बहोरीबंद ):गांव की तलैया में नहाने गई दो सगी बहनों की पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला बाकल थाना अंतर्गत ग्राम मढिया का है जहां पर शनिवार की शाम एक ऐसा हादसा हुआ,जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव की एक तलैया में नहाने गईं दो सगी बहनों की पानी में डूबने से असमय मौत हो गई।पानी मे डूबी दोनों बहनें राममिलन पटेल की नातिने और बाबूलाल पटेल बेटियाँ थी पहली निधि17 वर्ष, दूसरी नेहा 15 साल । एक ही घर के दो चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में चूल्हे तक नहीं जले।

हर आंख नम,पुलिस जांच में जुटी 

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची बाकल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हादसे के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है।दो लाड़ली बेटियों की इस तरह अचानक हुई मौत से मढिया गांव सहित बहोरीबंद मॉडल स्कूल में भी शोक की लहर है। इस असहनीय और बेहद दर्दनाक हादसे पर ‘ दिनभर’ परिवार शोकाकुल माता-पिता और परिजनों से मिलने वालों का लगा ताता रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें