सड़क पर नाच रहे युवकों ने साइड मांगने पर चालक को पीटा,ट्रक में कर दी तोड़फोड़

जबलपुर:कार खड़ी कर सड़क पर नाच रहे युवकों ने पहले तो ट्रक चालक के साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दी फिर ट्रक के सामने के कांच तोड़े वहीँ चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला में दिनंाक 23-7-26 को मुकेश कुशवाहा उम्र 29 वषर् निवासी ग्राम मोहला सिहोरा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह ट्रक चलाता है दिनंाक 22-7-26 को ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 6022 में बुढ़ार से माल लोड कर अधारताल के लिये शाम लगभग 4-30 बजे निकला था उसके साथ ट्रक में क्लीनर दीपचंद गमर् निवासी धोरेसर पान उमरिया भी था रात लगभग 11-50 बजे पान उमरिया रोड ग्राम घुघरा तिराहा में एक काले रंग की कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 1454 बीच रोड में खड़ी थी तथा कुछ लड़के रोड में नाच रहे थे, वह अपना ट्रक निकलाने के लिये हानर् बजाकर साईड मांगा तो उनमें से 2-3 लड़के साईड में आकर उसके साथ गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे तथा एक लड़के ने चाकू से हमलाकर दाहिने पैर की जांघ में चोट पहॅुचा दी उसने अपना ट्रक आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो पत्थर से सामने का कांच तौड़ दिया, तीनों बोले कि ट्रक रोक नहीं तो जान से खत्म कर देगें। मारपीट करने वाले लड़कों की उम्र 25-30 वषर् होगी।वहीँ रिपोटर् पर धारा 115(2), 118(1), 126(2), 296(ए), 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















