सिहोरा में आधी रात पंप कर्मियों को धमकी,पेट्रोल पंप चलाना हो तो मंथली रुपये देना पड़ेगा

जबलपुर:सिहोरा में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं की आधी रात एक पेट्रोल पंप में बदमाशों ने पंप कर्मियों को धमकाते हुए कहा की पेट्रोल पंप चलाना हो तो हम लोगो को मंथली रुपये देना पडेगा,वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में दिनांक 16/07/26 को भरत पासवान उम्र 41 साल निवासी ग्राम ग्राम पोस्ट मिजार्नगर थाना महुआ जिला बैशाली बिहार हाल पता इंडियन आयल ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह इंडियन आयल पेट्रोल पंप मोहसाम मे पिछले चार वषर् से टायर मे हवा भरने का काम करता है पेट्रोल पंप मे अजीत पटेल, अभिषेक पटेल शेख शब्बीर अजय पटेल भूरेलाल यादव आदि लडके काम करते है। आज रात्रि में वह अजीत पटेल, अभिषेक पटेल शेख शब्बीर उक्त पेट्रोल पंप मे ड्युटी मे थे रात करीब 1/30 बजे बजे 2 मोटर सायकल मे चार लडके पेट्रोल पंप में आये और पेट्रोल पंप के आफिस का दरवाजा बंद था चारो लोग दरवाजा में ठोकर मारने लगे तब हम लोगो ने दरवाजा खोला और आफिस के बाहर आ गये तो उनमें से एक लडका बोला जानते नही हो और अपने आप को स्वयं चैबे उफर् शिवम चैबे सिहोरा का रहने वाला बताया, पेट्रोल पंप चलाना हो तो हम लोगो को मंथली रुपये देना पडेगा, रूपये नही देने पर स्वयं चैबे तथा एक अन्य अज्ञात लडके ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर दोनो कानो मे पेट मे चोट पहुंचा दी उसे दोनो कानो मे सुनाई नही दे रहा है। अजीत पटेल, अभिषेक पटेल शेख शब्बीर आदि लडको ने बीच बचाव करने लगे तो सभी ने उनके साथ भी झूमा झटकी किये है। हम लोगो ने हांथ पैर जोडते रहे तब जाकर स्वयं चैबे तथा अज्ञात तीनो लडके जान से मारने की धमकी देते भाग गए।वहीँ रिपोटर् पर धारा 296 (बी), 115(2), 351(3),3(5),119(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















