सिहोरा में 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क के उड़ गए परख्च्चे

जबलपुर;घाटसिमरिया से प्रतापपुर के बीच बनी 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क के बनने के 5 साल भी पूरे नहीँ हुए थे की सड़क में जगह -जगह गढ्ढो ने सड़क की गुडवत्ता की पोल खोल दी थी,जो हाल गत वर्ष था कुछ यही हाल इस वर्ष भी है,वर्तमान में हालात यह है की सड़क में जगह -जगह खतरनाक गढ्ढे हो गये है,ग्रामीणों की मानें तो इन भयाभह गड्ढे में गिरकर आयेदिन ग्रामीण घायल हो रहे हैं।
यह है मामला
मामला घाटसिमरिया से प्रतापपुर के बीच बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का है जो की लगभग 25 गांव के लोगों को एनएच 30 से जोड़ती है,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत साल 2020 से 2021 में घाटसिमरिया से प्रतापपुर के बीच 953.85 लाख रुपये की लागत से लगभग 17 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया था,लेकिन बनने के कुछ साल बाद सड़क के परख्च्चे उड़ गए आज हालात यह है की सड़क पर चलना दूभर हो गया है,
बरसात में हो जाते हैं हालात खराब,मरम्मत की मांग
ग्रामीणों की मानें तो बरसात होने पर हालत और गम्भीर हो जाते हैं,बारिश में सड़क के गढ्ढो में पानी भर जाता है जिसके चलते दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है की जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाते हुए आल्गोडा में निर्माणधीन पुल का निर्माण पूरा किया जाये।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














