मझोली,बेलबाग,और मझगवां में चोरों का धावा,सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चुरा ले गए चोर

जबलपुर:चोरों ने शहर सहित दो ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए,मामला तीन अलग -अलग थाना क्षेत्र मझोली,बेलबाग,और मझगवां के हैं जहां पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चोरी की और फरार हो गए
मझौली में कच्चे कमरे में सोते रहे लोग,पक्के कमरे में चोरी
पहला मामला थाना मझोली का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनाॅक 18-5-26 करे श्रीमती रानी मेहरा पति राज कुमार मेहरा उम्र 29 साल निवासी ग्राम मुडारी थाना मझौली ने रिपोटर् दजर् करायी कि दिनांक 17/05/2026 को रात में करीब 10.30 बजे खाना खाकर अपने घर के कच्चे वाले कमरे में पति राज कुमार मेहरा, दोनो लडके कातिर्क एवं वंशिका के साथ सो गई थी। े ससुर घर के बाहर आंगन में खटिया मे सोये थे पक्के वाले मकान में बाहर से ताला लगा दिये थे सुबह करीब 04.00 बजे पति राज कुमार मेहरा, ससुर मुन्ना लाल पत्ती तोडने के लिए उठे तो उनके लिए चाय बनाकर पिलाई व दोबारा सो गयी। सुबह करीब 06.00 बजे दोबारा उठकर अपने पक्के वाले मकान में जाकर देखी तो घर के पक्के मकान का बाहर से लगा ताला टूटा दिखा। घर जाकर देखी तो मकान के अंदर रखी आलमारी का लॉक खुला दिखा तथा लॉकर के अंदर देखी को उसके अंदर रखे सोने चांदी के जेवर सोने की एक पांचाली, एक नग मंगल सूत्र, एक छोटा मंगल सूत्र, 01 जोडी कान की झुमकी, 02 नग हाय चंद्रमा, चांदी की एक जोडी पायल पुरानी इस्तमाली, एक जोडी छोटी पायल, 03 नग चैन, 02 नग संतान साते की चुडी एक खुसना, 02 नग चांदी की गुडिया की पायल, 02 नग चांदी की अंगूठी गायबी थी। रात में सोते समय मेरे पक्के घर के सामने का ताला तोडकर घर में कोई अज्ञात व्यक्ति मकान के खाली कमरे में घुसकर आलमारी को आलमारी के उपर रखी चावी से खोलकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 331(4), 305ं बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
बेलबाग में रिश्तेदार के यहाँ जाते ही चोरी
दूसरा मामला थाना बेलबाग का पुलिस के अनुसार दिनंाक 19-5-26 को अशोक वमार् उम्र 47 वषर् निवासी प्रेमसागर बेलबाग ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह लाईट का काम करता है, दिनंाक 1-5-26 को उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गयी थी दिनंाक 16-5-26 की रात लगभग 10 बजे अपनी बहन सावित्री के यहां सराकरी कुआ गौतमनगर चला गया था दिनंाक 17-5-26 की सुबह उसके छोटे भाई की बहू शिवानी ने फोन करके बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है आपके घर में चोरी हो गयी है, वह अपने घर आकर देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा आलमारी खुली थी लाॅकर खुला था पत्नी के सोने चांदी के जेवर जिनमें सोने की 2 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 2 कंगन, चांदी की एक जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बिछिया, नगदी 20 हजार रूपये गायब थे, कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर लिया है। रिपोटर् पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मझगवां में खेत जाते ही चोरी
वहीँ तीसरा मामला थाना मझगवा का है जहां पर दिनांक 19/5/26 को रमेश सिंह परस्ते उम्र 25 वषर् निवासी ग्राम कोड़ा मकुर ने रिपोटर् दजर् कराई कि आज दिनांक 19/05/2026 को उसके माता पिता एवं छोटी बहन एवं पत्नी ग्राम बिजईंया चाचा की लड़की की शादी में घर से सुबह करीब 10/00 बजे चले गये थे घर में वह अकेला था दोपहर करीब 12/30 बजे घर में ताला लगाकर खेत चला गया था। खेत से करीब 01/15 बजे घर आया और देखा तो घर के सामने वाले कमरे का ताला टूटा था दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखा कमरे के अंदर रखी आलमारी का भी ताला टूटा था एवं उसी कमरे में पलग के नीचे रखी हुई पेटी का भी ताला टूटा था। उसने अपनी मां लमिया बाई को पिता राजाराम परस्ते पत्नी अंजनी बाई एवं पड़ोस की दीदी गुड्डी बाई गोड़ को घटना की बताया था मां एवं पत्नी के आने पर हम लोगो ने देखे कि आलमारी में चांदी का 1 डोरा एवं एक जोड़ी चांदी का पायल फैन्सी वाली, एक जोडी छैल चूडी, एक खुसना, सोने का एक जोड़ी टापस एवं पेटी में एक सोने का छोटा लाकिट, एक चांदी का डोरा एक जोड़ी पायल फैन्सी वाली एवं पेटी में नगदी रखे 20000 रुपये पेटी व आलमारी में नही थे कोई अज्ञात चोर दिन में मकान के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर कमरे में रखी आलमारी एवं पेटी का ताला तोड़कर पेटी एवं आलमारी में रखे पुराने जेवरात एवं नगदी चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।












