मझौली में घर के सामने खड़ी बोलेरो कार चोरी,गोसलपुर में टावर में लगे अजना चुरा कर चोर फरार

जबलपुर:चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं की मझौली में घर के सामने खड़ी बोलेरो कार चुराकर फरार हो गए तो वहीं गोसलपुर के जुझारी और घाटसिमरिया पुल के समीप लगे मोबाइल टावर से अजना चोरी कर फरार हो गए।
सोते रह गए यहां चोर बुलेरो चुरा ले गया
पहला मामला मझौली थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना मझौली में दिनंाक 6-8-26 को अंशुल ठाकुर उम्र 28 वषर् निवासी बगिया टोला ने रिपोटर् दजर् कराई कि उसकी बोलरो गाड़ी क्रमांक एमपी 20 सीसी 2521 जो उसके पिता जशवंत सिंह ठाकुर के नाम पर है बोलेरो घर के सामने खड़ी रहती है दिनंाक 5-8-26 की हम सभी परिवार वाले खाना खाकर रात लगभग 11 बजे सो गये थे दिनंाक 6-8-26 को रात लगभग 1-30 बजे निस्तार करने के लिये उठा था उस समय बोलेरो घर के सामने खड़ी थी सुबह लगभग 6 बजे देखा उसकी बोलेरो गाड़ी घर के सामने नहीं थी, आसपास तलाश करने पर पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर उसकी बोलेरो गाड़ी क्रमंाक एमपी 20 सीसी 2521 कीमती लगभग 1 लाख रूपये की चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मोबाईल टावर में चोरी
वहीं दूसरना मामला गोसलपुर थाना क्षेत्र का है पुलिस के अनुसार दिनंाक 6-8-26 की रात अविनाश जोशी उम्र 42 वषर् निवासी गौर झामर जिला सागर वतर्मान पता गांधीग्राम गोसलपुर ने रिपेाटर् दजर् कराई कि वह इंडस टावर कम्पनी में टेक्नीशियन के पद पर कायर्रत है उसकी कम्पनी एयरटेल कम्पनी के नेटवकर् का काम देखती है उसका काम गोसलपुर क्ष़्ोत्र में लगे मोबाइल टावरों की देखरेख करना एवं उनमे आयी खामियों को दूर करना है दिनंाक 31-7-26 को लगभग 3-30 बजे मोबाइल पर अलामर् आया कि जुझारी क्षेत्र में एयरटेल साईट डाउन हो गयी वह नेटवकर् व तकनीकि खामी देखने के लिये जुझारी आया देखा टावर में लगे अजना टावर में नही ंथा डोरियंा कटीं हुयी थी थोड़ी देर बाद उसे पता चला कि घाट सिमरिया पुल के पास वाला टावर भी काम नहीं कर रहा था वह घाट सिमरिया पुल के पास लगे टावर जाकर देखा वहां भी टावर में लगे अजना टावर मे नहीं थे कोई अज्ञात चोर जुझारी टावर व घाटसिमरिया पुल के पास लगे टावर के अजना कीमती लग्भग 50 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है।वहीं रिपोटर् पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















