छात्राओं के साथ यदि कोई छेड़छाड़ करता है तो निडर होकर पुलिस को दें सूचना,एएसपी अनु बेनिवाल

जबलपुर:एएसपी अनु बेनिवाल आज छात्राओं के बीच पहुँची इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा महिला/बच्चियों की सुरक्षा के लिये चलाये जा रहे ‘‘गरिमा अभिायान के तहत स्वयं दबिश देते हुये शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास घमू रहे मनचलों, गलत हरकत करने वालों तथा स्कूलों के पास मोटर सायकिल लेकर बिना हैल्मेट, बिना नम्बर प्लेट/टूटीफूटी नम्बर प्लेट वाले वाहन लिये हुये घूमते लडकों को पकड़कर कार्यवाही की गई।
निडर होकर पुलिस को सूचना दें
वहीँ उन्होंने स्कूली बच्चियों से चर्चा करते हुये कहा अगर कोई भी उन्हें छेडने या परेशान करने की कोशिश करे तो निडर होकर पुलिस को सूचना दें, पुलिस की टीम तत्परता से मौके पर पहुंचकर एैसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करेगी।
बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में पहल
गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में पहल करते हुये बालिकायें निर्भिक और निर्भय होेकर अपने घर से निकल सकें, यह सुनिश्चित करने के लिये तथा महिला/बच्चियों की सुरक्षा के लिये ‘‘गरिमा अभियान’’ के तहत कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन मे बालिकाओं के लिये सुरक्षित माहोैल बन सके इस उद्देश्य से आज दिनॉक 6-8-26 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) द्वारा महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा एवं शक्ति टास्क फोर्स की टीम को हमराह लेकर स्वयं स्कूलों के आसपास दबिश देते हुये ‘‘गरिमा अभियान’’ के तहत कार्यवाही करते हुये स्कूलों के पास घूम रहे मनचलों, गलत हरकत करने वालों तथा स्कूलो के पास मोटर सायकिल लेकर बिना हैल्मेट, बिना नम्बर प्लेट/टूटीफूटी नम्बर प्लेट वाले वाहन लिये हुये घूमते लडकों को पकड़ा गया।इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) द्वारा स्कूली छात्राओं से स्वयं चर्चा करते हुये कहीं कोई शोहदा/मनचला परेशान तो नहीं करता है के सम्बंध मे पूछताछ की गयी तथा समझाईश दी गयी कि यदि कोई छेडछाछ या परेशान करता है तो निडर होकर तत्काल पुलिस को सूचना दें।साथ ही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि बेटियॉ को चाहे स्कूल/कोचिंग जाना हो, चाहे खेलने जाना हो, चाहे किसी किसी रिश्तेदार के यहॉ जाना हो या कोई भी काम से घर से बाहर निकलना हो वे बिना किसी डर के निकलें और अगर कोई भी उन्हें छेडने या परेशान करने की कोशिश करे तो निडर होकर पुलिस को सूचना दें, पुलिस की टीम तत्परता से मौके पर उनकी मदद के लिये उपस्थित होगी, और एैसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















