46 बच्चों के हृदय जांच शिविर परीक्षण में 29 बच्चों में हृदय रोग की हुई पुष्टि

जबलपुर :चिंता की बात तो यह है की अब मासूम बच्चों में भी ह्रदय रोग बढ़ता जा रहा है,दरसअल कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) के सहयोग से 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर में कुल 46 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 29 बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि हुई है।कार्यक्रम का शुभारंभ सेवा भारती महाकौशल प्रांत प्रमुख श्री आत्माराम के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शत्रुघ्न सिंह दाहिया, डॉ के के वर्मा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अमजद खान तथा वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।शिविर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सभी चिकित्सक, डीईआईसी स्टाफ एवं श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) की विशेषज्ञ टीम ने सहभागिता की। विशेषज्ञ टीम में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दीनदयाल नागर, मेडिकल सर्विसेज के प्रमुख डॉ निखिल शुक्ला, ट्रस्ट ऑफिसर जगदीश राव, बायोमेडिकल इंजीनियर प्रदीप वर्मा, स्टॉफ नर्स सुश्री फरजाना खान, सुश्री किरण वर्मा एवं सुश्री प्रीति साहू ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की।
29 बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने बताया कि शिविर में कुल 46 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 29 बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि हुई। चिन्हित बच्चों को आवश्यकता अनुसार श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) में पूर्णतः निःशुल्क उपचार एवं हृदय शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मजात एवं अन्य गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन मिल सके।शिविर के सफल आयोजन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम, डीईआईसी स्टाफ एवं श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) की विशेषज्ञ टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














