सेवा निवृत्त हुये इन 9 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : जिले में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 9 अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये हुए सेवा निवृत्त

वहीं आज दिनॉक 31-3-2024 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक रमाकांत द्विवेदी थाना कटंगी, कार्यवाहक उप निरीक्षक  राजकुमार जायसवाल पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक  शेषमणि तिवारी थाना अधारताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  रियाजुल इस्लाम पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  गणेश प्रसाद तिवारी विशेष शाखा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  विनोद कुमार कुशवाह थाना घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  नरेन्द्र प्रसाद तिवारी थाना गोहलपुर, प्रधान आरक्षक विनय प्रकाश सिंह गौड पुलिस लाईन, ड्रेसर  श्यामसुंदर श्रीवास पुलिस अस्पताल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी कीे 37 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।


इस ख़बर को शेयर करें