धूरी स्थित बावली का 9 लाख रूपये की लागत से होगा जीर्णोद्धार

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत धूरी स्थित अत्यंत प्राचीन बावली का जीणोद्धार कार्य लगभग 9 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत धूरी द्वारा कराया जाएगा। गौरतलब है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया में धूरी स्थित अत्यंत प्राचीन पुरातात्विक धरोहर बावली में गंदगी और रखरखाव नहीं होने संबंधी खबर संज्ञान में लेते हुए तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए थे। फलस्वरुप गत दिवस तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत बहोरीबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार झा ने तकनीकी अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत धूरी पहुंचकर बावली कार्यस्थल का मुआयना किया। जनपद सीईओ ने तकनीकी अधिकारियों से बावली जीर्णोद्धार कार्य हेतु एस्टीमेट बनवाकर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए।
जनपद सीईओ ने बताया कि ग्राम पंचायत धूरी स्थित बावली के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 8.95 लाख का प्राक्कलन तैयार करा लिया गया है। निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत धूरी द्वारा औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए यथा शीघ्र जीर्णोद्धार कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बावली की साफ सफाई एवं क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण होने से बावली जीर्णोद्धार से अच्छे दिन बहुरेंगे। ऐसा होने से बावली सुंदर दिखने के साथ चमचमा उठेगी। इसके बेहतर रखरखाव और आवश्यक सुरक्षा हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया गया है।

ऐतिहासिक पुरातत्व की मूर्तियों और वस्तुओं को क्षति न पहुंचे उन्हें सहेज कर रखें

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बावली जीर्णोद्धार कार्य के दौरान बेहद सावधानी और सतर्कता के साथ जीर्णोद्धार कार्य कराएं ताकि पुरानी दीवारों या मटेरियल से कार्य कर रहे श्रमिकों और अत्यंत प्राचीन, सांस्कृतिक ,पुरातत्व शिल्प कला से गढ़ी हुई धरोहरों मूर्तियों को क्षति न पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी अत्यन्त प्राचीन धरोहरों, जो प्राचीन स्मृतियों को संजोए हुए है ऐसी कलाकृतियों को नुकसान न हो। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने मानसून को देखते हुए तकनीकी मानकों का पालन करते हुए यथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर पूर्ण कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें